उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के मुसलमानों का साथ मिलने को लेकर तंज कसा है। ब्रजेश पाठक बुधवार को बागपत में थे। वहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। विकास कार्यों का निरीक्षण और समीक्षा बैठक में भाग लिया। इसके बाद बागपत भाजपा कार्यालय पर मीडिया से बातचीत के क्रम में ब्रजेश पाठक समाजवादी पार्टी पर बरसे। उन्होंने कहा कि अगर मुसलमान साथ छोड़ दें, तो सपा प्रधानी का चुनाव तक नहीं जीत पाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस जाति के आधार पर चुनाव लड़ती है।
सपा की सरकार में गुंडागर्दी का राज था
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के पास कोई मुद्दा ही नहीं है। जनता के पास जाकर वह किन मुद्दों को उठाएंगे। ऐसे में वे जातीय आधार पर वोट को बांटने की राजनीति करना चाहते हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के 2027 में यूपी चुनाव में जीतने के दावों पर डिप्टी सीएम ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव दिन में सपने देख रहे हैं। सपा सरकार के कार्यकाल को प्रदेश की जनता भली-भांति जानती है। उनके कार्यकाल के दौरान गुंडागर्दी, अपहरण, हत्या, लूट जैसी घटनाएं चरम पर थीं। इसे कभी बुलाया नहीं जा सकता है।
ब्रजेश पाठक ने क्या कहा
डिप्टी सीएम ने समाजवादी पार्टी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि सपा मुस्लिम समाज को डर के जरिए वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करती है। उन्होंने दावा किया कि अगर मुस्लिम समाज सपा का साथ छोड़ दे तो पार्टी ग्राम प्रधानी तक का चुनाव जीतने में सक्षम नहीं रहेगी। उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि सपा पूरी तरह परिवारवाद की राजनीति पर टिकी हुई है।
Also read.हमारी बेटियों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है,लव जिहाद पर भड़के सीएम योगी आदित्यनाथ !
भाजपा सरकार में कानून-व्यवस्था मजबूत
सपा शासनकाल पर निशाना साधते हुए डिप्टी सीएम ने आरोप लगाया कि उस दौर में बागपत और बड़ौत क्षेत्र में अपराध, गुंडागर्दी और अवैध कब्जों का बोलबाला था। उन्होंने कहा कि खुलेआम हथियारों के साथ लोग घूमते थे और प्रदेश को दंगों में झोंक दिया गया था। बेटियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं में एफआईआर तक दर्ज नहीं होती थी। डिप्टी सीएम ने दावा किया कि भाजपा सरकार में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब सुरक्षा और विकास का माहौल है।
INPUT-ANANYA MISHRA














































