Bihar Politics: लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) ने एक बार फिर अपने भाई और आरजेडी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मंगलवार को एक्स पर साझा की गई पोस्ट में उन्होंने चुनावी नतीजों के बाद हुई कथित समीक्षा पर सवाल उठाते हुए पूछा कि अगर समीक्षा हुई है तो अब तक जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई। उन्होंने समीक्षा प्रक्रिया को दिखावटी करार दिया और तेजस्वी यादव का बिना नाम लिए तीखा हमला बोला है।
रोहिणी आचार्य का एक्स पोस्ट
“लालू जी और पार्टी के लिए किसने क्या किया” ये तो लोकसभा , हालिया संपन्न विधानसभा के चुनावी नतीजों और पार्टी की वर्त्तमान स्थिति से ही साफ़ है , जिसे जिम्मेदारी सौंपी गयी उसने, उसके आयातित गुरु और उस गुरु के गुर्गों ने तो लालू जी व् पार्टी के प्रति समर्पित हरेक लालूवादी के दशकों…
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) January 27, 2026
अपनी पोस्ट में रोहिण आचार्य ने लिखा कि, लालू जी और पार्टी के लिए किसने क्या किया ये तो लोकसभा, हालिया संपन्न विधानसभा के चुनावी नतीजों और पार्टी की वर्त्तमान स्थिति से ही साफ़ है, जिसे जिम्मेदारी सौंपी गयी उसने, उसके आयातित गुरु और उस गुरु के गुर्गों ने तो लालू जी व पार्टी के प्रति समर्पित हरेक लालूवादी के दशकों के संघर्ष एवं प्रयासों को धो-पोछ कर पार्टी को बर्बादी की कगार पर ला कर खड़ा कर दिया।
खुले मंच पर सवालों का सामना करने की हिम्मत जुटानी चाहिए
रोहिणी आचार्य ने आगे लिखा की, सवाल पहले भी उठे थे, आज भी सवाल उठ रहे हैं, आगे भी उठेंगे, अगर नैतिक साहस है तो खुले मंच पर सवालों का सामना करने की हिम्मत जुटानी चाहिए, ज्ञान कौन दे रहा और ज्ञान देने की बात कर सच्चाई से मुँह कौन चुरा रहा, ये साफ़ हो जाएगा।
चंद घटिया लोगों को, लालू जी को नजरअंदाज किया
आज पार्टी के हर एक सच्चे कार्यकर्ता, समर्थक और हितैषी का सवाल है ‘जिन चंद घटिया लोगों को, लालू जी को नजरअंदाज कर, एक तरीके से सर्वेसर्वा बना दिया गया, उन लोगों ने पार्टी के लिए क्या किया? और समीक्षा के नाम किए गए दिखावे पर क्या कार्रवाई की गयी? समीक्षा रिपोर्ट अब तक क्यूँ नहीं सार्वजनिक की गयी और समीक्षा रिपोर्ट में जिन लोगों पर सवाल उठे उन पर अब तक कोई कार्रवाई क्यूँ नहीं की गयी?














