यूपी : श्रावस्ती जनपद के भिनगा कोतवाली क्षेत्र में एक सड़क हादसे में बाइक-कार की टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार एक पुलिस दरोगा सहित तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
मृतक की पहचान मल्हीपुर थाना क्षेत्र के सेमरहनिया निवासी 28 वर्षीय सुखराम के रूप में हुई है.स्थानीय लोगों के मुताबिक रात का समय होने से घर आने के लिए कोई दूसरा साधन नहीं था, जिसके चलते मृतक सुखराम के साथ बाइक पर तीन अन्य लोग भी सवार थे.ये सभी भिनगा क्षेत्र में मजदूरी कर देर रात अपने घर लौट रहे थे, तभी सिसवा पुल के पास उनकी बाइक की कार से टक्कर हो गई.
हादसे के बाद सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भिनगा ले जाया गया.प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है.
घायल बाइक सवारों में संगमपुरवा और बाबू पुरवा के निवासी शामिल हैं.स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक सुखराम अपने परिवार का एकमात्र सहारा था.उसके परिवार में माता-पिता, एक छोटा भाई और दो मासूम बेटे हैं, जिनकी उम्र अभी चार साल और दो साल है.सुखराम दो भाइयों में बड़ा था और मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था.















































