रायबरेली : थाना ऊंचाहार क्षेत्र के अंतर्गत एक मासूम बालक के साथ कुकृत्य करने के सनसनीखेज मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पर पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
क्या था मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, बीते 30 अप्रैल 2026 को थाना ऊंचाहार में एक पीड़ित पिता ने प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि सरस्वती नगर निवासी गणेश प्रसाद गुप्ता (पुत्र गौरीशंकर अग्रहरि) ने उनके नाबालिग पुत्र को बहला-फुसलाकर घर से सामान लाने के बहाने अपने साथ ले गया। इसके बाद आरोपी ने बालक को कमरे के भीतर ले जाकर उसके साथ अश्लील हरकत (कुकृत्य) की। इतना ही नहीं, किसी को बताने पर आरोपी ने मासूम को जान से मारने की धमकी भी दी थी।
पुलिस की कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत ऊंचाहार पुलिस ने जाल बिछाया। रविवार, 03 मई को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी गणेश प्रसाद गुप्ता को ऊंचाहार बस स्टॉप से नियमानुसार गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
https://youtu.be/dOFWumZIU4M?si=XFQKN1CE9v7j2w9P
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)











































