बीती रात मैनपुरी की करहल विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री और बीजेपी प्रत्याशी एसपी सिंह पर जानलेवा हमला हुआ था। जिसके बाद केंद्रीय कानून राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल की सुरक्षा में सीआईएसएफ के जवान तैनात रहेंगे। इससे पहले बघेल को Y प्लस श्रेणी सुरक्षा मिली हुई थी। बता दें मंगलवार की देर शाम घात लगाकर बैठे लोगों ने ना सिर्फ केपी सिंह और उनके काफिले पर पथराव कर दिया बल्कि फायरिंग भी की। जिसके बाद उन्होंने करहल पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया था। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
मंगलवार शाम हुआ था हमला
जानकारी के मुताबिक, आगरा के सांसद एसपी सिंह बघेल करहल विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार हैं। यहां से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। मंगलवार शाम को जब भाजपा प्रत्याशी प्रचार करके लौट रहे थे, तो अतीकुल्लापुर गांव के पास पत्थरों और लाठियों से उनके काफिले पर हमला कर दिया गया था। इस मामले में थाना करहल में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बघेल ने थाना करहल में दो नामजद सहित 20-25 अज्ञात सपा कार्यकर्ताओं के विरुद्ध जानलेवा हमले, पथराव, फायरिंग का मुकदमा दर्ज कराया है।
हमले के बाद मिली सुरक्षा
करहल विधानसभा क्षेत्र में हुए हमले के बाद भाजपा प्रत्याशी एवं केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। केंद्रीय राज्यमंत्री को जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली है। जिसके तहत उनकी सुरक्षा में अब केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवान तैनात होंगे। उधर, केंद्रीय राज्यमंत्री पर हमले की शिकायत भाजपा ने लखनऊ में चुनाव आयोग से की है।
क्या होती है Z कैटेगरी सिक्योरिटी ?
Z कैटेगरी सिक्योरिटी सेफ्टी को बढ़ाने के लिए दी जाती है, जिसमें 22 सुरक्षाकर्मी द्वारा गार्ड किया जाता है। इसमें नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) के 4 या 5 कमांडर भी शामिल किए जाते हैं। यह सुरक्षा दिल्ली पुलिस या सीआरपीएफ मुहैया कराती है। इस कैटेगरी की सुरक्षा में एस्कॉर्ट कार भी होती है। इसमें तैनात कमांडोज के पास सब मशीनगन और आधुनिक संचार के साधनों (modern means of communication) रहते हैं। इस कैटेगरी में तैनात किए गए कमांडोज मार्शल ऑर्ट सीखे हुए होते हैं जो बिना हथियार के भी लड़ने का हुनर रखते हैं।
Also read: UP Election 2022: प्रयागराज में नितिन गडकरी ने कहा- खम्भों के सहारे हवा में चलेंगी बसें
( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुकपर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटरपर भी फॉलो कर सकते हैं. )












































