Tuesday, October 13, 2026
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
Breaking Tube
Advertisement
  • UP News
  • All State
    • Bihar/Jharkhand
    • CG News
    • Haryana
    • Madhya Pradesh
    • Punjab
    • Rajasthan
    • Uk news
    • UP News
    • West Bengal
  • Politics
  • Government
  • Crime
  • International
  • Education
  • Sports
  • Fact Check
Home Politics केंद्र सरकार कराएगी प्रियंका गांधी के आरोपों की जांच, बच्चों के Instagram...
  • Politics
  • All State
  • UP News

केंद्र सरकार कराएगी प्रियंका गांधी के आरोपों की जांच, बच्चों के Instagram अकाउंट हैक होने की कही थी बात

By
BreakingTube
-
22/12/2021
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp
    Priyanka Gandhi Vadra Instagram account

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा फोन टैपिंग का आरोप लगाने के बाद अब कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने भाजपा सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार उनके बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक (Instagram Account Hack) कर रही है। प्रियंका गांधी के इस बयान को केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने गंभीरता से लिया है। MEITY की इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिसेपॉन्स टीम CERT IN इसकी जांच करेगी।

    इस मामले में MEITY की इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रेस्पान्स टीम प्रियंका गांधी वाड्रा से भी बात करेगी। प्रोटोकॉल के मुताबिक, हैकिंग के केस में सभी पीड़ितों से बात की जाती है ताकि अथॉरिटी को और ज्यादा जानकारी मिल सके। ऐसे में CERT-IN प्रियंका गांधी के बच्चों से उन इंस्टाग्राम आईडी के पासवर्ड भी ले सकती है, जिनका वे इस्तेमाल करते हैं या करते थे।

    Also Read: ‘ताकत दिखाने के लिए खुले में नमाज पढ़ना गलत’.. CM खट्टर ने कांग्रेस विधायक आफताब अहमद को दिया जवाब

    दरअसल, प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में मीडिया से बाततीच के दौरान कहा कि अखिलेश यादव तो फोन टैपिंग की बात कर रहे हैं, मेरे तो बच्चों का इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक कराया जा रहा है। क्या उनके पास और कोई काम नहीं है। भाजपा की सरकार तो विपक्षी दलों के खिलाफ दमन का रवैया अपना रही है।

    They're even hacking my children's Instagram accounts, let alone phone tapping. Do they not have any other work?: Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra, in Lucknow, when asked about incidents of phone tapping & ED-IT raids pic.twitter.com/U2CyZjYPWs

    — ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) December 21, 2021

    इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भी निशाना साधा। मंगलवार को प्रयागराज में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में महिलाओं से संवाद के आयोजन पर प्रियंका ने कहा कि मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं के नारे के बाद इस देश की महिलाएं जाग गई हैं। वे सभी अपना हक मांग रही हैं। इसी कारण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रयागराज में आज महिलाओं के सामने झुक गए। मैं उनसे पूछना चाहती हूं इतने वर्षों से उनको महिलाओं की चिंता क्यों नहीं थी। पहले ये घोषणाएं क्यों नहीं की, जो वह आज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं आज बहुत खुश हूं कि पीएम नरेन्द्र मोदी को देश की महिलाओं के आगे झुकना पड़ा।

    Also Read: सपा नेता ने 68 करोड़ की अघोषित आय की बात कबूली, 408 करोड़ के फर्जी शेयर की एंट्री, 154 करोड़ का फर्जी लोन, IT को छामेपारी में मिला बहुत कुछ

    बता दें कि इससे पहले अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर फोन टैपिंग का आरोप लगाते हुए कहा था कि मुख्यमंत्री रोजाना शाम को उनके कॉल की रिकॉर्डिंग सुनते हैं। समाजवादी पार्टी के सभी फोन रोज सुने जा रहे हैं। पार्टी कार्यालय के सभी लैंडलाइन सुने जा रहे हैं, हमारा फोन तक सुना जा रहा है।

    ( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

    CII Infrastructure AD
    • TAGS
    • Instagram account Hack
    • Priyanka Gandhi Vadra
    • प्रियंका गाँधी वाड्रा
    • बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
      Previous article‘धर्मांतरण कर लो तब करूंगा निकाह’..हिंदू महिला को 8 साल तक प्रेमजाल में फंसाकर आशिफ ने मिटाई हवस, इंकार पर दूसरी युवती से रचाई शादी
      Next articleUP: एक दिन में कोरोना के 23 केस मिलने से हड़कंप, योगी सरकार ने अफसरों को दिए ये निर्देश
      BreakingTube
      BreakingTube
      https://breakingtube.com

      RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

      योगी सरकार में बालवाटिका के बच्चों की शिक्षा को मिलेगी नई पहचान, यू-डायस पोर्टल पर दर्ज होगा विद्यार्थीवार विवरण

      ग्राम सुरक्षा में ग्राम प्रहरियों की भूमिका अहमः ब्रजेश पाठक

      नवरात्रि विशेष: हमने लहराया अपने हुनर और हौसले का परचम

      Search

      INDIA गठबंधन के प्रदर्शन के बीच उद्धव ठाकरे को झटका, शिवसेना...

      Editor
      मुंबई INDIA गठबंधन के प्रदर्शन के बीच शिवसेना UBT को बड़ा झटका लगा है. उद्धव ठाकरे की पार्टी के प्रवक्ता और हिंदी भाषी चेहरा आनंद...

      शिवराज सिंह चौहान का राहुल गांधी पर हमला, बोले- ‘कांग्रेस शिवजी...

      राहुल गांधी के NEET बयान पर सुधांशु त्रिवेदी का पलटवार, बोले-...

      हेमंत खण्डेलवाल ने बड़वानी, खरगोन और खंडवा में की बैठकें, मीसाबंदियों...

      TMC के 20 बागी सांसदों को स्पीकर का जवाब देने के...

      Recent Posts

      • बकरी पालन और जनरल स्टोर से बदली किस्मत, गोड्डा की प्रियंका ने 100 महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर
      • पराली प्रबंधन को लेकर शिवराज सिंह चौहान और भूपेंद्र यादव ने की साझा समीक्षा
      • गोपालगंज में गैस रिसाव से बड़ा हादसा, दीये की चिंगारी से भड़की आग; 25 लोग झुलसे
      • भोपाल में शॉपिंग करने गए युवक की अचानक मौत, दवा खाने के 20 सेकेंड बाद गिरा
      • कश्मीर में भी होगी मिथिला के मखाने की खेती, किसानों को ट्रेनिंग देने जाएगी एक्सपर्ट टीम
      • कौशल विकास से खुलेंगे रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में युवाओं की होगी महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
      • योगी सरकार में बालवाटिका के बच्चों की शिक्षा को मिलेगी नई पहचान, यू-डायस पोर्टल पर दर्ज होगा विद्यार्थीवार विवरण
      • ग्राम सुरक्षा में ग्राम प्रहरियों की भूमिका अहमः ब्रजेश पाठक

      Weather

      October 2026
      M T W T F S S
       1234
      567891011
      12131415161718
      19202122232425
      262728293031  
      « Sep    

      EDITOR PICKS

      बकरी पालन और जनरल स्टोर से बदली किस्मत, गोड्डा की प्रियंका...

      पराली प्रबंधन को लेकर शिवराज सिंह चौहान और भूपेंद्र यादव...

      गोपालगंज में गैस रिसाव से बड़ा हादसा, दीये की चिंगारी से...

      POPULAR POSTS

      सीएम योगी ने दिया आजम खां को एक और झटका, जौहर...

      मायावती ने काटा टिकट तो माफिया को बढ़ाने आगे आई ओवैसी...

      सरकारी कब्जे से मुक्त होंगे हिंदुओं के मंदिर!, सभी धार्मिक स्थलों...

      POPULAR CATEGORY

      • UP News19631
      • Politics6175
      • Government5500
      • Police & Forces5390
      • Crime5223
      • Entertainment3163
      • Social1813
      • Trending Topic1607
      ABOUT US
      FOLLOW US
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy policy
      • Terms & Condition
      • Affiliate Disclousre
      © All rights reserved