बलिया में जानलेवा हमला करने वाला चांद मियां गिरफ्तार, पुलिस ने लोहे की रॉड भी की बरामद, जानिए पूरा मामला

उत्तर प्रदेश की बलिया में पुलिस अपराधियों के खिलाफ एक्शन मूड में है। थाना उभांव पुलिस ने जान से मारने की नीयत से हमला करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई लोहे की पाइप भी बरामद कर ली है।

 

बीते 10 अप्रैल को उभांव थाने में एक पीड़ित पिता ने तहरीर दी थी कि उनके बेटे पर जानलेवा हमला किया गया है। आरोप था कि बाबू सुक्खा ल, आर्यन सिंह और चांद मियां ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लाठी डंडे और लोहे की रॉड से युवक की बेरहमी से पिटाई की। आरोपियों ने न सिर्फ पीड़ित को अधमरा कर दिया बल्कि सरेआम गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।

 

पुलिस ने इस मामले के तहत बीएनएस की संगीन धाराओं 191(2), 109(1), 115(2), 352 और 351(3) में केस दर्ज कर तलाश शुरू की थी। आज यानी 12 अप्रैल की सुबह, उभांव थाने के उप-निरीक्षक मुकेश कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। तभी मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि हमले का मुख्य आरोपी कहीं भागने की फिराक में है। पुलिस तत्काल कुण्डैल नया ढाला, कस्बा बेल्थरा रोड से चांद मिया पुत्र अयूब कुरैशी को गिरफ़्तार कर लिया।

Also Read: UP: ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत मुगलसराय पुलिस का बड़ा एक्शन, 528 किलो गांजा किया गया नष्ट, कीमत 1 करोड़ से अधिक 

पुलिस की कड़ी पूछताछ के बाद उसके निशानदेही पर पुलिस ने मझौलिया रेगुलेटर के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई लोहे की पाइप बरामद कर लिया। पुलिस ने कानूनी औपचारिकता पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया बाकी फरार आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)