लाशों से दहला रायबरेली! नहर के पानी में उतराते मिले शव, मंजर देख कांप उठी रूह

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के बांदा-बहराइच हाईवे के पास शुक्रवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने इंदिरा नहर के पानी में तीन इंसानी लाशों को उतराते हुए देखा। दो पुरुषों और एक महिला के शव मिलने की खबर जंगल की आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला, लेकिन उनकी हालत देख हर कोई दंग रह गया।

​मलपुर गांव के पास मिले शव

​पुलिस के मुताबिक, शव मलपुर गांव के पास इंदिरा नहर में बहते हुए पहुंचे थे। चौंकाने वाली बात यह है कि तीनों ही शव अर्धनग्न अवस्था में थे और काफी हद तक क्षत-विक्षत हो चुके थे। पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि ये शव करीब 10 दिन पुराने हैं।​मृतकों में एक पुरूष की उम्र करीब 50 वर्ष व दूसरे की उम्र करीब 40 वर्ष है वहीं महिला की उम्र करीब 35 वर्ष है।

Also Read: फिर दिल्ली हुई शर्मशार! स्लीपर बस में महिला के साथ दुष्कर्म, ड्राइवर‑कंडक्टर गिरफ्तार

​एडिशनल एसपी ने संभाला मोर्चा, जुटी फॉरेंसिक टीम

​मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी आलोक कुमार सिंह तुरंत भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। बछरावां और शिवगढ़ थानों की पुलिस ने संयुक्त रूप से जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के जिलों और थानों से पिछले 10-15 दिनों के भीतर दर्ज हुई गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है, ताकि मृतकों की पहचान की जा सके।

क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म

​एक साथ तीन शव मिलने से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। शवों की अर्धनग्न हालत और उनके काफी पुराने होने के कारण ग्रामीण इसे ट्रिपल मर्डर से जोड़कर देख रहे हैं। क्या इन्हें कहीं और मारकर नहर में बहाया गया है? या यह किसी बड़े हादसे का नतीजा है? इन सवालों के जवाब अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की तफ्तीश पर टिके हैं।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)