लखनऊ में चल रहे उत्तर प्रदेश विधानमंडल के बजट सत्र के चौथे दिन विधान परिषद में राजनीतिक तापमान काफी बढ़ गया। उपमुख्यमंत्री (स्वास्थ्य) ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी के एमएलसी आशुतोष सिन्हा पर जमकर बरसे। स्वास्थ्य विभाग और अस्पतालों की स्थिति पर सपा के सवालों के जवाब में डिप्टी सीएम ने सपा सरकार के कामकाज को “कुकर्म” करार दिया और पड़वा की एक देसी कहानी सुनाकर सपा पर करारा व्यंग्य किया। उन्होंने कहा कि सपा ने अस्पतालों की बिल्डिंगें बनवाईं, लेकिन उन्हें चलाने का कोई इरादा नहीं था—सिर्फ ठेकेदारी और लूट का खेल खेला गया।
डिप्टी सीएम के प्रमुख बयान
“सिर्फ बिल्डिंग से अस्पताल नहीं चलता। इन्होंने कुकर्म किए हैं। कुकर्म इसलिए कह रहा हूं, क्योंकि अगर ये अस्पताल बनाते तो ठेका चाचा और भतीजे को दे देते। बिल्डिंग बनाकर लूटने का काम किया। बिल्डिंग बनाकर छोड़कर चले गए।”
“इनकी गलती नहीं है, इनके नेता का यही कल्चर है।”
पड़वा की कहानी से किया कटाक्ष
डिप्टी सीएम ने सदन में पड़वा की एक ग्रामीण कहानी सुनाई, जिससे उनका व्यंग्य और भी साफ हो गया:
“हमारे गांव में भैंस का पड़वा (बछड़ा) मर जाता है, तो धोखा (पुतला) बनाकर उससे दूध निकाला जाता है। लेकिन ये लोग गाय का बच्चा भैंस के सामने लगा देते हैं और दूध निकालने का प्रयास करते हैं।”
Also read:‘तकनीकी खराबी’ की दलील अब नहीं चलेगी, थानों में CCTV बंद होने पर हाईकोर्ट की कड़ी फटकार
इस कहानी का सीधा मतलब निकाला जा रहा है किसपा ने विकास के नाम पर गलत चीजों को सही दिखाने की कोशिश की।अस्पतालों की बिल्डिंग बनाकर दिखावा किया, लेकिन असली सुविधा—डॉक्टर, स्टाफ, उपकरण, दवाइयां और मरीजों का इलाज—नहीं दिया जैसे गाय का बच्चा भैंस से दूध नहीं दे सकता, वैसे ही सिर्फ बिल्डिंग से अस्पताल नहीं चल सकता।
सपा पर मुख्य आरोप
अस्पतालों में सिर्फ इमारतें खड़ी की गईं, लेकिन उन्हें चालू नहीं किया गया।
ठेके परिवार के सदस्यों या करीबियों को दिए गए।
परियोजनाओं से जनता को लाभ नहीं मिला, सिर्फ कमीशन और लूट हुई।
सपा का विकास मॉडल दिखावे और भ्रष्टाचार पर टिका रहा।
सदन में हंगामा और राजनीतिक प्रतिक्रिया
ब्रजेश पाठक के इस तीखे व्यंग्य और पड़वा वाली कहानी से सदन में जोरदार हंगामा हुआ। सपा सदस्यों ने इसका कड़ा विरोध किया और इसे व्यक्तिगत हमला बताया। वहीं भाजपा विधायकों ने तालियां बजाकर समर्थन दिया।
यह विवाद स्वास्थ्य विभाग के बजट पर चर्चा के दौरान हुआ, जहां सपा ने योगी सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं की कमी, डॉक्टरों की कमी और अस्पतालों की खराब स्थिति का आरोप लगाया था। डिप्टी सीएम ने पलटवार में सपा के पिछले कार्यकाल को निशाने पर लिया।
INPUT-ANANYA MISHRA












































