उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने पश्चिम बंगाल के दौरे के दौरान तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ममता दीदी ने इसीलिए सीएए का विरोध किया था, क्योंकि उन्हें चिंता है कि हिंदू ज्यादा हो गए तो सड़कों पर इफ्तारी कैसे होगी?
टीएमसी पर अराजकता फैलाने का आरोप
मुख्यमंत्री ने टीएमसी को लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताते हुए कहा कि चुनाव के दौरान हिंसा और हमलों की घटनाएं सामने आई हैं। उनके अनुसार, बीजेपी नेताओं और उम्मीदवारों को निशाना बनाया गया, जिससे राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने दावा किया कि चुनाव परिणाम आने के बाद स्थिति बदल जाएगी और जनता जवाब देगी।
Also Read: जब तक भाजपा कार्यकर्ता जीवित है, बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनने देंगे… बोले अमित शाह
डबल इंजन सरकार का वादा
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता अब बदलाव चाहती है और “डबल इंजन सरकार” के जरिए विकास को गति देना चाहती है। उन्होंने कांग्रेस, वामपंथी दलों और टीएमसी पर राज्य को पीछे धकेलने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब समय है कि बंगाल को भ्रष्टाचार और माफियाराज से मुक्त किया जाए।
सांस्कृतिक विरासत का जिक्र
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने नबद्वीप की आध्यात्मिक परंपरा और चैतन्य महाप्रभु के योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि बंगाल ने देश को महान संत, विचारक और स्वतंत्रता सेनानी दिए हैं, लेकिन वर्तमान हालात में राज्य अपनी पहचान के संकट से जूझ रहा है। उन्होंने इसे मौजूदा सरकार की नीतियों का परिणाम बताया।
घुसपैठ और कानून व्यवस्था पर चिंता
योगी आदित्यनाथ ने राज्य में घुसपैठ, माफिया गतिविधियों और भ्रष्टाचार को गंभीर मुद्दा बताते हुए कहा कि इससे आम लोगों के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे ऐसी सरकार चुनें जो सुरक्षा, विकास और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा सुनिश्चित कर सके।













































