दोनों पक्षों की और से हो रहे लगातार हमले अब और तेज़ हो रहे है। ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने पद संभालने के बाद गुरुवार को पहला सार्वजनिक बयान दिया है। इस बिच उन्होंने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा है की। वो मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिकी सैन्यअड्डों को बंद कर दे वरना उनपर हमले जारी रहेंगे।
इस बिच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद से फोन पर बात की। पीएम मोदी ने मसूद से मिडिल-ईस्ट के हालात पर चर्चा की.उन्होंने इलाके में बढ़ते तनाव,नागरिकों की मौत और सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर को हुए नुकसान पर गहरी चिंता जताई। वही दूसरी ओर से इजरायल ने ईरान पर निशाना साधते हुए कहा की हमारी इजरायली रक्षा बल (IDF) ने जानकारी दी है कि अभी कुछ समय पूर्व ईरान की ओर से इजरायली सीमा के भीतर कई मिसाइलें दागी गई है।
सूत्रों की माने तो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर धमकाया है ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरीका ईरान के आतंकवादी शासन को सैन्य और आर्थिक रूप से पूरी तरह बर्बाद कर रहा है। ट्रंप न्यूयॉर्क टाइम्स जैसे मीडिया संस्थानों की आलोचनता करते हुए कहा है की हम ईरान के आतंकवादी शाशन एवं सैन्य बल को नेस्तोनाबूत कर रहे है ट्रंप ने ये भी दावा किया है की ईरान की नौसेना खत्म हो गई है,और न ही उनकी वायु सेना रही है बाकी मिसाइलें ड्रोन और बाकी सब कुछ मिटा दिया गया है।
ट्रंप ने कहा की वो लगभग 47 सालो से पूरी दुनिया के निर्दोष लोगो को मार रहे है और अब मैं संयुक्त राज्य अमेरिका के 47वे राष्ट्रपति के रूप में उन्हें मार रहा हूं ऐसा करना मेरे लिए बहुत बड़े सम्मान की बात है।
INPUT-ANANYA MISHRA
( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)















































