‘हाथी की मस्त चाल’बीएसपी अकेले 2027 का लड़ेगी चुनाव,गठबंधन की अटकलों पर विराम, मायावती दिल्ली में टाइप 8 बंगला मिलने की बताई सच्चाई

बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने गठबंधन को लेकर चल रही तमाम चर्चाओ को पूरी तरह भ्रामक और निराधार करार दिया है. मायावती ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे गठबंधन से जुड़ी ‘उल्टी खबरों’ पर ध्यान न दें और ”हाथी की मस्त चाल’ चलते हुए चुनावी तैयारियों में जुट जाएं।मायावती का टार्गेट 2007 की तरह ही प्रदेश में बीएसपी की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाना है। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली में खुद को आवंटित हुए टाइप-8 बंगले को लेकर भी सफाई दी और कहा कि यह सुरक्षा की दृष्टि से आवंटित किया गया है।

बसपा प्रमुख मायावती ने ऐलान किया है कि 2027 यूपी विधानसभा चुनाव उनकी पार्टी अकेले ही लड़ेगी। उन्होंने बुधवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा- हम किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेंगे। मीडिया में चल रही गठबंधन की खबरें फर्जी हैं। यह हमारे खिलाफ साजिश है। दरअसल, बसपा और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के गठबंधन की खबरें सामने आ रही थीं। इसके अलावा तीन दिन पहले अखिलेश यादव ने भी इशारों में गठबंधन का ऑफर दिया था। उन्होंने कहा था- बसपा से पुराने रिश्ते हैं। कई बार गठबंधन बनते और टूटते हैं। हमें उम्मीद है कि उस लड़ाई को और आगे बढ़ाने का काम करेंगे। मायावती ने दिल्ली में हाल ही में अलॉट हुए टाइप-8 बंगले को लेकर उठ रही अफवाहों पर सफाई दी। कहा-भाजपा सरकार ने कई बंगले अलॉट किए थे, लेकिन सुरक्षा कारणों से नहीं लिए गए या छोड़ दिए गए। अब मुझे टाइप-8 का सही बंगला अलॉट किया गया है, जिसे मैंने स्वीकार कर लिया है।

Also read:साहिल की मौत का कौन जिम्मेदार,आरोपी के पिता ने कहा मैं माफी मांगता हूं

हाथी की मस्त चाल चलते’

पूर्व मुख्यमंत्री ने सपा और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा- इन पार्टियों की सोच संकीर्ण और बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर विरोधी है। इनका अंबेडकरवादी बीएसपी से गठबंधन करने की नीति केवल इनके वोटों का राजनीतिक और चुनावी स्वार्थ है।इससे कोई फायदा नहीं होता। इसलिए बीएसपी के लोग 2027 के मिशन में अकेले ही पूरे जी-जान से लगे हुए हैं। इन अनर्गल और मनगढ़ंत बातों पर कतई ध्यान न दें और हाथी की मस्त चाल चलते रहें। 2007 की तरह 2027 में अकेले चुनाव लड़कर फिर से पूर्ण बहुमत की बीएसपी सरकार बनाएं।

जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएगा षड्यंत्र बढ़ता जाएगा’

बसपा सुप्रीमो ने कहा, ‘बीएसपी के लोग भली-भांति जानते हैं कि कांग्रेस, सपा और भाजपा जैसी पार्टियों की सोच संकीर्ण और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर विरोधी रही है। इनका बीएसपी से गठबंधन करने का उद्देश्य केवल वोटों का राजनीतिक स्वार्थ है, जिससे पार्टी को हमेशा नुकसान ही हुआ है। इसी कारण बीएसपी अपने 2027 के मिशन में अकेले पूरे दमखम के साथ जुटी हुई है। ध्यान भटकाने के लिए ही ऐसी भ्रामक खबरें फैलाई जा रही हैं।

जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएंगे, विरोधियों के साम-दाम-दंड-भेद जैसे हथकंडे और भी तेज होंगे। इसलिए पूरे देश के अंबेडकरवादियों से अपील है कि वे अपनी एकमात्र पार्टी और उसके आयरन नेतृत्व पर पूरा भरोसा रखें और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के आत्मसम्मान और स्वाभिमान के आंदोलन को मजबूती देने के लिए तन-मन-धन से जुटे रहें।’

INPUT-ANANYA MISHRA

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)