बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिरो में गैर-हिन्दुओ के प्रवेश पर रोक!

बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति BKTC ने उत्तराखंड राज्य में आने वाले लगभग 47 मंदिरो में गैर हिन्दुओ के प्रवेश पर रोक लगा दी है इन मंदिरो में बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिर भी शामिल है। मंदिर समिति का मानना है की सनातन धर्म को न मानने वाले लोगो का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित किया जायेगा और किसी भी हाल में गैर हिन्दुओ को मंदिर में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह फैसला देहरादून में मौजूद कार्यालय में हुई बैठक के दौरान लिया गया है जिसका आदेश BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दिया है।

खबर ये भी है जिसमें अध्यक्ष जी ने जानकारी देते हुए कहा है की समिति चारधाम तृथस्थलों पर गैर हिन्दुओ का प्रवेश वर्जित करने के लिए विचार कर रही है। सूत्रों की माने तो मंदिर समिति अध्यक्ष ने यह फैसला इसलिए लिया ताकि ये सुनिश्चित किया जा सखे की केवल वही लोग चारधाम तीर्थस्थल पर जाएंगे जो सनातन धर्म को मानते होंगे और भगवन पर आस्था रखते होंगे।

अध्यक्ष ने ये भी कहा है की यह प्रतिबन्ध गर्वगृह और मंदिर परिसर पर लागू होगा। अध्यक्ष जी ने इसका कारण बताया की मंदिरो की पवित्रता बनाये रखना अध्यक्ष ने ये भी कहा की इस फैसले से हमारे देव स्थल और परम्परिक जगह की प्रतिष्ठा बनी रहेगी।

INPUT-ANANYA MISHRA

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)