एटा के जलेसर क्षेत्र में एक युवती से छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपी युवक सोनू पर पहले भी FIR दर्ज थी, लेकिन वह फिर तमंचा लेकर घर में घुस गया और धमकाया। परिजनों ने SSP से कार्रवाई की मांग की है।
एटा जिले के थाना जलेसर क्षेत्र के एक गांव में एक युवती से छेड़छाड़ और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार आरोपी युवक सोनू पर पहले भी युवती की ओर से 15 दिन पूर्व थाने में FIR दर्ज कराई गई थी, लेकिन इसके बावजूद आरोपी द्वारा लगातार धमकाने और उत्पीड़न की घटनाएं जारी हैं।
जानकारी के मुताबिक, देर रात करीब 3 बजे आरोपी सोनू कथित रूप से तमंचा लेकर युवती के घर में घुस आया। उसने परिजनों को धमकाया और युवती को जबरन घर की छत पर ले जाकर डराने-धमकाने का आरोप है। घटना से परिवार में दहशत का माहौल फैल गया।
परिजनों का आरोप है कि उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद आरोपी मौके से धमकी देते हुए फरार हो गया।
पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर एटा SSP से न्याय की गुहार लगाई है। SSP कार्यालय से मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
वहीं इस मामले में जलेसर SHO संजय राघव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से मुकदमा दर्ज है, हालांकि पीड़िता अब तक थाने में बयान दर्ज कराने नहीं पहुंची है।
यह मामला थाना जलेसर कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है।
अपने क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर और ताजा अपडेट सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
https://youtube.com/@breakingtubelive?si=otRx097b63CV_KsQ












































