Home Fact Check BT Fact Check: एडिटेड निकला सीएम योगी का Video, वीडियो के आखिरी...

BT Fact Check: एडिटेड निकला सीएम योगी का Video, वीडियो के आखिरी 3 सेकेंड में जोड़े गए शब्द

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक वायरल वीडियो (Yogi Adityanath Viral Video) को लेकर विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है सीएम योगी ने आपत्तिजनक शब्द बोले हैं, लोग इस दावे के साथ इसे वायरल कर रहे हैं, वहीं इस वायरल वीडियो की जब हमने पड़ताल की तो मामला कुछ और ही निकला, जो कि बेहद चौंकाने वाला है. यूपी सरकार के सूत्रों ने बताया कि इस मामले की फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर कानूनी कार्रवाई के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं.


दरअसल, सोमवार को सोशल मीडिया पर सीएम योगी का 26 सेकेंड का एक वीडियो तेज से वायरल हुआ. वीडियो में सीएम योगी कोरोना वैक्सीन मुफ्त में उपलब्ध कराने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी, स्वास्थ्य मंत्रालय और देश के वैज्ञानिकों को धन्यवाद दे रहे हैं. वीडियो के आखिरी 3 सेकेंड में गुस्से में कुछ कहते सुनाई दे रहे हैं. मामला देश के सबसे बड़े सूबे और देश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री से जुड़ा था तो हमारे लिए जरूरी हो गया कि इस वीडियो की तह तक जाया जाए. वहीं जब हमने वीडियो की पड़ताल की तो दावा पूरी तरह से फर्जी पाया गया.


वीडियो की गहनता से जांच पड़ताल में सामने आया कि सीएम योगी के ओरिजिनल वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है. वीडियो के आखिरी के 3 सेकेंड का फ्रेम एडिट किया गया और उसमें सीएम योगी से मिलती जुलती आवाज पेस्ट की गई. breakingtube.com की इस पड़ताल में वायरल वीडियो पूरी तरह से फर्जी पाया गया.


Also Read: BT Fack Check: UP में Porn साइट खोलने पर यूजर को मिल रहा पुलिस का चेतावनी भरा Message, दोबारा सर्च किया तो होगी कानूनी कार्रवाई


( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Secured By miniOrange