फर्रुखाबाद: कायमगंज शिवाला मंदिर में शुरू हुआ भव्य महाशिवरात्रि महोत्सव, पहले दिन हल्दी रस्म और सहस्त्रार्चन अभिषेक, 15 फरवरी को निकलेगी शिव बारात

फर्रुखाबाद: कायमगंज नगर में स्थित प्रसिद्ध शिवाला मंदिर में महाशिवरात्रि महोत्सव (Mahashivratri Mohotsav) का भव्य शुभारंभ हो गया है। पहले दिन मंदिर परिसर को सुगंधित फूलों, रंग-बिरंगी लाइटों और पारंपरिक सज्जा से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और दिव्य हो उठा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने मंदिर को हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा दिया। शिवाला अभिषेक परिवार की ओर से आयोजित इस महोत्सव में पहले दिन की मुख्य रस्में बड़ी धूमधाम से संपन्न हुई।

भगवान शिव का हरिद्रा और गंगाजल अभिषेक

ज्योतिषाचार्य पंडित डॉ. गौरव मिश्र के सानिध्य में भगवान शिव का विधि-विधान से हरिद्रा (हल्दी) अभिषेक कराया गया। इसके बाद गंगाजल, गौ-दूध, दही, शहद और अन्य पवित्र द्रव्यों से सहस्त्रार्चन (हजारों बार अभिषेक) हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और स्वयं अभिषेक में भाग लिया। अभिषेक के बाद भोलेनाथ का मनमोहक श्रृंगार किया गया, जिसमें फूलों की मालाएं, चंदन, बिल्वपत्र और अन्य सामग्री से भगवान का सौंदर्य निखारा गया।

भजन-कीर्तन और भक्तिमय माहौल

अभिषेक और श्रृंगार के बाद मंदिर में डमरू, नगाड़ों, शंख और घंटियों की गूंज के बीच सामूहिक शिव भजन और शिव चालीसा का पाठ हुआ। भक्तों ने शिव मंत्रों का जाप करते हुए झूम-झूमकर नृत्य किया। पूरा मंदिर परिसर ‘बम-बम भोले’, ‘हर-हर महादेव’ और ‘ॐ नमः शिवाय’ के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था, और माहौल पूरी तरह शिवमय हो गया।

15 फरवरी को भव्य शिव बारात का आयोजन

ज्योतिषाचार्य पंडित डॉ. गौरव मिश्र ने बताया कि महाशिवरात्रि के मुख्य पर्व पर 15 फरवरी को कायमगंज नगर में भगवान शिव की भव्य बारात निकाली जाएगी। यह बारात नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी, जिसमें आकर्षक झांकियां, सज्जित हाथी-घोड़े, बैंड-बाजे और भक्तों की टोलियां शामिल होंगी। बारात के दौरान भक्तों को प्रसाद वितरण और अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। यह बारात स्थानीय लोगों और आसपास के गांवों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगी।

श्रद्धालुओं की मौजूदगी और सामूहिक उत्साह

महोत्सव के पहले दिन बड़ी संख्या में शिवभक्त मौजूद रहे, जिनमें श्रवण कौशल, अर्पित जैन, प्रियांशु भारद्वाज, विजय गुप्ता, अनुभव गुप्ता, दीपक दुबे, सुमित वर्मा, संजय कुमार गुप्ता, हिमांशु भारद्वाज, सोनू, अभिषेक गुप्ता, अंकित गुप्ता, दीपक वर्मा सहित सैकड़ों भक्त शामिल थे। सभी ने मिलकर महोत्सव को सफल बनाने में योगदान दिया।

Input- Abhishek Gupta

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)