हनुमान जयंती पर अयोध्या पहुंचे गौतम अदाणी: परिवार सहित की रामलला के दर्शन-पूजन, सोशल मीडिया पर शेयर किया भावुक संदेश

अयोध्या : देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अदाणी ने हनुमान जयंती के पावन अवसर पर राम नगरी अयोध्या पहुंचकर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन-पूजन किए। परिवार के साथ मंदिर पहुंचे अदाणी ने राम दरबार में पूजा-अर्चना की और प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त किया।उनके साथ पत्नी प्रीति अदाणी, बड़ा बेटा करण अदाणी, पुत्रवधू परिधि अदाणी और स्टाफ के सदस्य भी मौजूद थे। गौतम अदाणी का निजी विमान महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड हुआ, जिसके बाद वे सीधे राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे।

सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट
दर्शन-पूजन के बाद गौतम अदाणी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर अपनी प्रतिक्रिया शेयर की। उन्होंने लिखा:
“आज अयोध्या जी में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दर्शन कर प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। श्रीराम का जीवन मर्यादा, करुणा और कर्तव्य का प्रतीक है, और उनके आदर्श हमें निरंतर धर्म और सत्य के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
हनुमान जयंती के पावन अवसर पर इस पवित्र भूमि पर परिवार सहित आकर मन को असीम संतोष मिला। प्रभु श्रीराम और बजरंगबली भारत को एकता, साहस और समृद्धि का आशीर्वाद दें। सियावर रामचंद्र की जय।”
मंदिर में भावुक क्षण
अदाणी परिवार ने रामलला के दरबार में पूजा-अर्चना की। गौतम अदाणी ने कहा कि श्रीराम मंदिर का दर्शन करना अत्यंत भावुक क्षण है। उन्होंने हनुमान जयंती पर परिवार के साथ यहां आकर पूजा-अर्चना करने का अवसर मिलने पर खुशी व्यक्त की।