Home UP News हरियाणा: चिंतन शिविर में CM योगी कानून व्यवस्था के UP मॉडल की...

हरियाणा: चिंतन शिविर में CM योगी कानून व्यवस्था के UP मॉडल की बताई खासियत, बोले- अपराधी जेल में या पुलिस मुठभेड़ में ढेर

CM Yogi Adityanath teacher recruitment

हरियाणा (Haryana) के फरीदाबाद जिले के सुरजकुंड में देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर गुरुवार से 2 दिवसीय चिंतन शिविर शुरू हुआ, जो आज खत्म होगा। इस शिविर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) शामिल हुए। सीएम योगी ने पहले दिन कानून व्यवस्था के यूपी मॉडल की खासियत के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में चार मुख्य बिन्दुओं पर काम किया गया है। पहला भर्ती और प्रशिक्षण, दूसरा पुलिस का आधुनिकीकरण, तीसरा सुविधाएं बढ़ाना और चौथा चुनौतियों को देखते हुए गृह मंत्रालय से सामंजस्य बैठाना। इससे कानून व्यवस्था को लगातार मजबूत रखने में सफलता मिली है।

अपराधी जेल में या पुलिस मुठभेड़ में ढेर

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश में पुलिस के लिए सुविधाओं में वृद्धि, रिफॉर्म और उनको तकनीकी से जोड़ने के अच्छे नतीजे आए हैं। इससे कानून का राज बनाने में मदद मिली है। अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के बारे में कहा कि प्रदेश में वर्तमान में संगठित अपराध समाप्त हो चुका है। ऐसे अपराधी जेल में हैं या पुलिस मुठभेड़ में उनकी मौत हो चुकी है।

Also Read: UP: भू-माफिया पर सख्त हुए CM योगी का अफसरों को निर्देश, बोले- ऐसी कार्रवाई करें, जो दूसरे के लिए बने नजीर

44 अरब 59 करोड़ की संपत्ति पर चला बुलडोजर

यही नहीं, सीएम योगी ने बताया कि माफिया और अन्य अपराधियों की 44 अरब 59 करोड़ रुपए की संपत्ति का जब्तीकरण और ध्वस्तीकरण किया गया है। जब्त की गई संपत्तियों पर बालिकाओं के लिए कॉलेज और निर्बल वर्ग के लिए आवास बनाए जा रहे हैं। इससे समाज में बेहतर संदेश गया है।

उन्होंने बताया कि चिह्नित माफिया के 18 मुकदमों में पैरवी कर 11 माफिया और उनके 28 सह अपराधियों को आजीवन कारावास या कठोर कारावास और अर्थदंड की सजा कराई गई है। इनमें दो को फांसी की सजा भी हुई है।

Also Read: लखनऊ: CM योगी ने KGMU को दिया बड़ा गिफ्ट, एशिया की पहली ‘पैथोजेन रिडक्शन मशीन’ का किया लोकार्पण

पुलिस कार्रवाई से समाज में बढ़ी सुरक्षा की भावना

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस की कार्रवाई से समाज के सभी वर्गों विशेषकर महिलाओं, बालिकाओं, कमजोर वर्गों और कारोबारियों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है। प्रदेश में सभी महत्वपूर्ण त्योहार, मेले, जुलूस आदि शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रहे हैं। राज्य सरकार की प्रतिबद्धता से प्रदेश में सांप्रदायिक सौहार्द कायम है। सभी वर्गों में आपसी सौहार्द और समरसता बरकार है।

मिशन शक्ति का भी किया जिक्र

उन्होंने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भर के उद्देश्य से प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान को चलाया जा रहा है। इस दौरान पुलिस की व्यापक कार्रवाई से महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा की भावना बढ़ रही है। महिलाओं के खिलाफ अपराधों में सजा दिलाने में उत्तर प्रदेश को देश में पहला स्थान मिला है।

Also Read: योगी सरकार ने UP को दलहन उत्पादन में ‘आत्मनिर्भर’ बनाने के लिए तैयार किया प्लान, 5 साल का तय किया टारगेट

वहीं, अंत में सीएम योगी ने कहा कि मुझे विश्वास है कि गृह मंत्री के मार्गदर्शन में यह बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Secured By miniOrange