मथुरा : राया थाना राया क्षेत्र के बिचपुरी चौकी इलाके में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार कैंटर अनियंत्रित होकर पीके कॉलेज के गेट को तोड़ते हुए पलट गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत कार्य शुरू कराया।
जानकारी के अनुसार राया-हाथरस मार्ग पर गांव बिरहना के पास अलीगढ़ से मथुरा की ओर जा रहा कैंटर अचानक अनियंत्रित हो गया। तेज गति के कारण वाहन सड़क से नीचे उतरकर कॉलेज के गेट से टकराया और पलट गया। हादसे में कैंटर के नीचे दबने से चालक टिंकू (45) निवासी जीवनपुर, थाना गोरई की मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने जेसीबी बुलाकर क्षतिग्रस्त कैंटर को हटवाया और मार्ग को सुचारु कराया। चौकी प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।
https://youtu.be/3gZPn8ym2hM?si=qXykc5swvxyIqjiu
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)











































