’10 रुपये वाला बिस्कुट कितने का है जी…’,यूट्यूबर शादाब जकाती फिर विवादों में, अब दूसरी महिला ने लगाया आरोप, बोली- एक साल तक अपने घर में बंधक बनाकर रखा

’10 रुपये वाला बिस्कुट कितने का है जी…’, वाले मेरठ (Meerut) के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर शादाब जकाती (Shadab Jakati) पर झारखंड की रहने वाली महिला चांदनी (Chandni) उर्फ तबस्सुम ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का दावा है कि शादाब ने सोशल मीडिया के माध्यम से उससे संपर्क किया और रील बनाने का बहाना कर उसे अपने साथ काम के लिए तैयार किया। लेकिन बाद में, महिला के अनुसार, शादाब ने उसे लगभग एक साल तक अपने घर में बंधक बनाकर रखा और घर के सारे काम करवाए। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकियाँ दी जाती थीं, जिससे महिला डर के कारण चुप रही।

पीड़िता का बयान और पिछले हालात

चांदनी ने बताया कि वह मूल रूप से झारखंड की रहने वाली है और साल 2017 में मेरठ आकर बस गई थी। उसका विवाह मुजफ्फरनगर के एक युवक से प्रेम विवाह के जरिए हुआ और वे इंचौली क्षेत्र में रहते थे। उसका पति बैट्री का काम करता है और अक्सर घर से बाहर रहता था। फरवरी 2025 में चांदनी की मुलाकात शादाब जकाती से हुई, जिन्होंने उसे अपनी वीडियो और रील में शामिल किया। शुरुआत में महिला को लगा कि शादाब उसकी मदद कर रहा है, लेकिन धीरे-धीरे उसके व्यवहार में बदलाव आया और कथित रूप से शोषण शुरू हो गया।

Also Read: ‘10 रुपये वाला बिस्कुट कितने का है जी…’, यूट्यूबर शादाब जकाती फिर विवादों में, को-स्टार के पति ने लगाए गंभीर आरोप, बोला-‘दोनों मुझे मार देंगे’

शोषण और मारपीट के आरोप

चांदनी ने यह भी आरोप लगाया कि शादाब की पत्नी साजिया ने भी उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की। 15 जनवरी को कथित मारपीट के बाद महिला ने अपने पति को पूरी बात बताई और वहां से निकलकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता का दावा है कि शादाब अन्य महिलाओं को भी अपने जाल में फंसाकर शोषित करता रहा है।

पुलिस कार्रवाई और पुराने विवाद

इंचौली थाना प्रभारी ने कहा कि महिला की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और तथ्य मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, शादाब जकाती का एक विवादित वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। इससे पहले भी उनका एक वीडियो विवादों में था, जिसमें वह एक बच्ची और दो महिलाओं के साथ दिखाई दिए थे और बच्ची से अभद्र टिप्पणी करने के कारण उनकी गिरफ्तारी भी हो चुकी है।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )