पकौड़ी लेने गया पति, बस में बैठी पत्नी गायब …यूपी का ये मामला हैरान कर देगा!

UP: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अमरोहा (Amroha) जिले के देहात थाना क्षेत्र के एक युवक की चार माह पहले हुई शादी में ही अजीब घटना सामने आई। रामपुर (Rampur) जिले के सैफनी थाना क्षेत्र की युवती होली मनाने के लिए अपने मायके आई थी। सोमवार सुबह उसका पति उसे लेने सैफनी पहुंचा और दोनों पहले बस से बिलारी आए, फिर दोपहर में बिलारी बस स्टैंड से मुरादाबाद जाने के लिए रोडवेज की बस में बैठे।

पकौड़ी लेने गए पति के लौटने पर बस में नहीं मिली पत्नी

जानकारी के अनुसार विवाहिता ने अपने पति को बस स्टैंड के पास कैंटीन भेजा और कहा कि पकौड़ी और पानी की बोतल लेकर आए और पकौड़ी अपने सामने गर्म करवाकर तेज सिकवा कर लाएं। लेकिन जब पति पकौड़ी लेकर बस में वापस आया, तो उसकी पत्नी सीट पर नहीं थी। उसने फोन किया, लेकिन विवाहिता का मोबाइल स्विच ऑफ था। बस में मौजूद यात्रियों ने बताया कि महिला किसी से मोबाइल पर बात करते हुए बस से नीचे उतर गई थी।

Also Read: UP: अमरोहा में पति की गला घोंटकर हत्या, पत्नी कल्लो गिरफ्तार, प्रेमी फरार, फंदे से लटका मिला था शव

शादी से पहले ही चल रहा था प्रेम प्रसंग

स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि विवाहिता का शादी से पहले ही अपने गांव के एक युवक के साथ प्रेम संबंध था। पति ने अपनी पत्नी को काफी देर तक आसपास तलाशा, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। बाद में उसने अपने घर और ससुराल में भी इस घटना की सूचना दी।

पुलिस ने अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं पाई

थाना बिलारी पुलिस ने कहा कि फिलहाल उनके पास इस घटना की कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। स्थानीय लोग यह आशंका जता रहे हैं कि विवाहिता अपने पति को धोखा देकर अपने प्रेमी के साथ चली गई है।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)