पति की मारपीट, जबरन दवाएं और देवर की अश्लील हरकत…बरेली में विवाहिता ने SSP से लगाई गुहार

बरेली: जनपद के मीरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के कई लोगों पर दहेज की खातिर शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने, जबरन दवाएं खिलाने और देवर पर अवांछित हरकत करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता इमतियाज उर्फ नाजिया (निवासी मोहल्ला शेखपुरा, कस्बा व थाना मीरगंज, जिला बरेली) ने इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

क्या है पूरा मामला?

पीड़िता के अनुसार, उसका निकाह 1 जनवरी 2026 को मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार तालिब अली (पुत्र महबूब, निवासी बिजली घर के सामने, कस्बा व थाना दातागंज, जिला बदायूं) के साथ हुआ था। निकाह में मायके पक्ष ने लगभग 12 लाख रुपये नकद व घरेलू सामान खर्च किया था, साथ ही एक अपाचे मोटरसाइकिल भी दी थी।

ALSO READ: UP: गाजियाबाद के खोड़ा का खूनी खेल, पत्नी और बेटियों पर किया हमला, पूरी कहानी

अतिरिक्त दहेज और प्रताड़ना के आरोप

विवाहिता का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग इस दान-दहेज से संतुष्ट नहीं थे और वे लगातार 5 लाख रुपये नकद तथा चार पहिया गाड़ी (कार) की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर पति तालिब अली, सास नाजरीन, ससुर महबूब, देवर सलीम व कासिम, ननद निशा और नन्दोई शाहिद समेत ममी बीबी (निवासी उसहैत) पर मिलकर तरह-तरह से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता का यह भी आरोप है कि तबीयत खराब होने पर डॉक्टर को दिखाने के बजाय पड़ोस के मेडिकल स्टोर से जबरन गोलियां खिलाई जाती थीं।

देवर पर लगाया गंभीर आरोप

कई बार पंचायतों के माध्यम से मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया, लेकिन ससुराल वालों का रवैया नहीं बदला। देवर पर लगाया गंभीर आरोप और घर से निकालने की बात शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कुछ दिन पहले शराब के नशे में धुत पति ने उसके साथ मारपीट की। इसी दौरान देवर सलीम की नीयत खराब हो गई और उसने अकेली पाकर अशील हरकत की व जबरदस्ती करने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी चुप रहे। इसके बाद 22 जून 2026 को दोपहर करीब 12 बजे आरोपियों ने उसे मायके के बाहर यह कहकर छोड़ दिया कि यदि वह साथ रहना चाहती है तो पिता से 5 लाख रुपये और कार लेकर आए।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)