‘जल्द से जल्द ईरान से तुरंत बाहर निकलें…सीजफायर के बीच भारतीय दूतावास ने जारी की नई एडवाइजरी

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव को देखते हुए भारत सरकार ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। भारतीय दूतावास ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द सुरक्षित तरीके से ईरान छोड़ दें। दूतावास ने खास तौर पर कहा कि केवल सुझाए गए सुरक्षित मार्गों का ही उपयोग किया जाए।

सीमा पार जाने से पहले जरूरी समन्वय

दूतावास ने चेतावनी दी है कि किसी भी अंतरराष्ट्रीय सीमा की ओर जाने से पहले उसकी अनुमति और समन्वय जरूरी है। नागरिकों को हर कदम पर दूतावास से संपर्क बनाए रखना होगा। इसके साथ ही दूतावास ने इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर और ईमेल भी जारी किए हैं, ताकि किसी आपात स्थिति में तुरंत मदद मिल सके।

Also Read: ‘ईरान के सुप्रीम लीडर बेहोश, फैसले लेने की स्थिति में नहीं…’, मोजतबा खामेनेई को लेकर बड़ा दावा

मंगलवार को दी गई थी ’48 घंटे तक वही रुकने’ की सलाह

इससे पहले मंगलवार को भारतीय दूतावास ने नागरिकों को 48 घंटे तक सुरक्षित स्थान पर बने रहने की सलाह दी थी। यह कदम तब उठाया गया था जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम पर था और हमले की आशंका जताई जा रही थी। उस समय अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान पर सैन्य कार्रवाई की चेतावनी दी थी।

ईरान में कितने भारतीय थे और कितने लौटे

28 फरवरी को संघर्ष शुरू होने पर ईरान में लगभग 9,000 भारतीय मौजूद थे। इनमें छात्र, पेशेवर और कामगार शामिल हैं। अब तक करीब 1,800 भारतीय सुरक्षित भारत लौट चुके हैं। बाकी नागरिकों को भी जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं।

Also Read: अमेरिका और इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला,इस हमले के पीछे की जानें पूरी वजह

हालात अभी भी संवेदनशील

हाल ही में अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के लिए सीजफायर हुआ है, लेकिन हालात पूरी तरह सामान्य नहीं माने जा रहे हैं। भारत सरकार ने नागरिकों से सतर्क रहने, अफवाहों से बचने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.