‘भारत-फ्रांस एवरेस्ट की ऊंचाई तक उड़ाने वाला हेलीकॉप्टर बनाएंगे…’, PM मोदी का बड़ा ऐलान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि फ्रांस भारत के सबसे पुराने स्ट्रैटजिक पार्टनर्स में से एक है। उन्होंने बताया कि दोनों देशों ने अपने संबंधों को अब ‘स्पेशल, ग्लोबल, स्ट्रैटिजिक पार्टनरशिप’ के रूप में स्थापित किया है। पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि यह साझेदारी वैश्विक स्थिरता और प्रगति को बढ़ावा देने वाली है।

H-125 हेलीकॉप्टर

प्रधानमंत्री ने H-125 हेलीकॉप्टर पर चर्चा करते हुए कहा कि भारत और फ्रांस मिलकर माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई तक उड़ान भरने वाला विश्व का पहला हेलीकॉप्टर भारत में बनाएंगे। इसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में निर्यात भी किया जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और फ्रांस के बीच कोई सीमा बाधा नहीं है और हाल ही में ईयू से किए गए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से दोनों देशों के व्यापारिक संबंधों में नई गति आएगी।

Also Read: भारत में 3.25 लाख करोड़ का डिफेंस डील!114 राफेल की हुई एंट्री!

इनोवेशन और शिक्षा में सहयोग

प्रधानमंत्री ने बताया कि नवाचार केवल अलगाव से नहीं, बल्कि सहयोग से संभव है। भारत और फ्रांस हर क्षेत्र में अपनी इंडस्ट्री और इनोवेशन को साझा करेंगे। इसके साथ ही छात्रों और शोधकर्ताओं के आदान-प्रदान को और आसान बनाया जाएगा। उन्होंने इंटरनेशनल सोलर एलायंस और IMEC जैसे प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से समृद्धि को बढ़ाने की बात भी कही।

आतंकवाद के खिलाफ साझा प्रतिबद्धता

पीएम मोदी ने आतंकवाद और दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों में संभावित संघर्ष की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा कि चाहे यूक्रेन हो, पश्चिम एशिया या इंडो-पैसिफिक, भारत और फ्रांस हर क्षेत्र में शांति प्रयासों का समर्थन करेंगे। दोनों देशों ने आतंकवाद के हर रूप को जड़ से मिटाने की साझा प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही फ्रांस में स्वामी विवेकानंद कल्चर सेंटर खोला जाएगा।

Also Read: पीएम मोदी ने संभाला नया कार्यालय,प्रधानमंत्री ने किसानों और महिलाओं के लिए किए बड़े फैसले

भविष्य-निर्माण के नए प्लेटफार्म

प्रधानमंत्री ने हेल्थ सेक्टर में AI के लिए इंडो-फ्रेंच सेंटर, डिजिटल साइंस और टेक्नोलॉजी के लिए इंडो-फ्रेंच सेंटर और एयरोनॉटिक्स में स्किलिंग के लिए नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की शुरुआत का ऐलान किया। पीएम मोदी ने कहा कि वर्तमान में दुनिया अनिश्चितता के दौर से गुजर रही है और ऐसे समय में भारत-फ्रांस साझेदारी वैश्विक स्थिरता के लिए एक महत्वपूर्ण ताकत साबित होगी।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)