IndiGo Crisis: देश की प्रमुख निजी एयरलाइन IndiGo एक बार फिर चर्चा में है।इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने अपना पद छोड़ दिया है। कंपनी ने बताया कि यह फैसला दिसंबर में हुए एयरलाइन के अब तक के सबसे बड़े ऑपरेशनल संकट के बाद लिया गया है। एल्बर्स की गैर-मौजूदगी में इंडिगो के को-फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल भाटिया अस्थायी रूप से एयरलाइन का प्रबंधन संभालेंगे।
व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा
अपने इस्तीफे में एल्बर्स ने भाटिया को लिखा कि व्यक्तिगत कारणों के चलते वह आज से सीईओ पद से हट रहे हैं। उन्होंने नोटिस पीरियड माफ करने की भी गुजारिश की है। एल्बर्स ने कहा कि इंडिगो में काम करना उनके लिए सम्मान की बात रही है और वह एयरलाइन के परिवार का हिस्सा बनने पर गर्व महसूस करते हैं।
इंडिगो में योगदान पर जताया गर्व
एल्बर्स ने आगे लिखा कि सितंबर 2022 से उनके नेतृत्व में इंडिगो ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं और उन्होंने इस ग्रोथ स्टोरी का हिस्सा बनकर आनंद महसूस किया। उन्होंने अपने साथियों और टीम के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि कंपनी की सफलता में हर सदस्य का योगदान अहम रहा है।
( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)














































