ईरान के नए सुप्रीम लीडर अयातुल्ला मुजतबा खामेनेई ने पद संभालने के बाद अपने पहले बयान में अमेरिका को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिकी सैन्य अड्डों को बंद किया जाना चाहिए, नहीं तो उन पर हमले जारी रहेंगे। ईरान के सरकारी टीवी पर पढ़कर सुनाए गए संदेश में खामेनेई ने कहा कि मौजूदा हालात में होर्मुज स्ट्रेट का रास्ता भी नहीं खोला जाएगा। सुप्रीम लीडर बनने के बाद यह मुजतबा खामेनेई का पहला सार्वजनिक संदेश है। यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच युद्ध लगातार तेज हो रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका और इजराइल के हमलों के पहले दिन मोजतबा खामेनेई के पैर में फ्रैक्चर हो गया था और उन्हें हल्की चोटें भी आई थीं। बताया गया कि वह उसी हवाई हमले में घायल हुए थे, जिसमें उनके पिता और पूर्व सुप्रीम लीडर अयातोल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी।
मुजतबा खामेनेई कहा, ‘शांति उन लोगों के लिए रहेगी, जो ईरान और उसके लोगों का भला चाहते हैं.मैं सभी लोगों का आभार व्यक्त करना चाहता हूं. शहीद अब सबसे अच्छी जगह पर हैं और उन्हें इसका फल मिलेगा. हमारे नेता की मौत ने हमेशा यह दिखाया है कि वे हमेशा सच बोलते रहे. उनका चरित्र महान है. जिम्मेदारी बहुत बड़ी है और अल्लाह से शक्ति मांगते हैं. नेता और जनता के बीच संबंध हमेशा बना रहता है. ईरानी जनता ने दुनिया को दिखाया है कि हम महान लोग हैं. अल्लाह ने हमारा साथ दिया है हम पवित्र कुरान का सहारा लेना चाहते हैं.’
INPUT-ANANYA MISHRA
( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)













































