Home UP News UP: जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने योगी मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफ़ा, बोले-...

UP: जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने योगी मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफ़ा, बोले- दलित हूं इसलिए अफसर सुनते नहीं

Jalshakti Minister Dinesh Khatik

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) में जलशक्ति राज्यमंत्री और हस्तीनापुर विधानसभा से बीजेपी विधायक दिनेश खटीक (Dinesh Khatik) ने योगी मंत्रीमंडल से इस्तीफा दे दिया है। सोशल मीडिया पर उनका इस्तीफा तेजी से वायरल हो रहा है।

दिनेश खटीक ने वायरल हो रही चिट्ठी में आरोप लगाया है कि दलित होने की वजह से विभाग में उनकी सुनवाई नहीं होती और न ही किसी बैठक की सूचना उन्हें दी जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्यमंत्री के अधिकार के तौर पर सिर्फ गाड़ी दे दी गई है।

दिनेश खटीक ने ट्रांसफर के मामलों में बड़े भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। दिनेश खटीक ने इस्तीफे में लिखा कि विभाग में गड़बड़ी को लेकर जब अधिकारियों से जानकारी मांगी गई तो उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी।

Also Read: President Election 2022: सपा विधायक शहजील इस्लाम ने अखिलेश को दिया बड़ा झटका, NDA प्रत्याशी को किया वोट

प्रमुख सचिव सिंचाई पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि फोन करने पर बिना पूरी बात सुने उन्होंने फोन काट दिया। मंत्री ने नमामि गंगे योजना में भी भ्रष्टाचार की बात कही है। इस्तीफे में दिनेश खटीक ने सीधे सीधे अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाया है।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )