Jaunpur: अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट की ओर से महिलाओं और बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आयोजित 45 दिवसीय निशुल्क सौंदर्य प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन खुज्झी मोड़, डोभी स्थित निखार ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केंद्र में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष मछलीशहर डॉ. अजय कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
जानिए क्या है पूरा मामला?
इस अवसर पर ट्रस्ट की अध्यक्ष उर्वशी सिंह ने संस्था की ओर से महिलाओं और बच्चियों के लिए चलाए जा रहे सामाजिक कार्यों की जानकारी दी। मुख्य अतिथि डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि महिलाओं और बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रशिक्षण देना पुनीत और सराहनीय कार्य है। उन्होंने ट्रस्ट के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए शासन-प्रशासन से ऐसे कार्यक्रमों में सहयोग दिलाने का भरोसा जताया।
ALSO READ: बलिया में बेटियों का सड़क सत्याग्रह! हाथों में तख्तियां, जुबान पर ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। बेस्ट मेकअप में गुंजन, बेस्ट हेयर कट में नेहा, हेयर डू में मोनी, बेस्ट स्किन में आंचल और एडवांस श्रेणी में स्नेहा ने बेहतर प्रदर्शन किया। अतिथियों ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रशिक्षक सरोज गुप्ता, ज्योति कुमारी, ज्योति गुप्ता और डॉली मौर्या सहित ट्रस्ट के सदस्य मौजूद रहे। संचालन मीरा अग्रहरि ने किया, जबकि महासचिव राधिका सिंह ने आभार व्यक्त किया।
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)

















































