खामेनेई कोमा में?हमले में कट गया पैर?

मिडिल ईस्ट की जंग…तेहरान की खामोश गलियां…और एक ऐसा सवाल जो पूरी दुनिया पूछ रही है—आखिर ईरान का नया सुप्रीम लीडर कहां है?क्या वह जिंदा है…?क्या वह अस्पताल के बिस्तर पर जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है…? या फिर दुनिया से कुछ बहुत बड़ा सच छिपाया जा रहा है…? दुनिया भर की मीडिया में इस वक्त एक सनसनीखेज दावा किया जा रहा है। दावा ये कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई गंभीर रूप से घायल हैं… और उनका इलाज तेहरान के एक अस्पताल में चल रहा है।कहा जा रहा है कि एक अमेरिकी-इजरायली हमले में वह बुरी तरह घायल हो गए…इतना ही नहीं… कुछ रिपोर्ट्स में तो यहां तक कहा जा रहा है कि उनके एक या दो पैर काटने पड़े हैं…और वह कथित तौर पर कोमा में हैं।लेकिन…सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर ऐसा हुआ है तो ईरान की सरकार चुप क्यों है…?और अगर यह खबर झूठ है… तो फिर दुनिया के सामने उनकी कोई तस्वीर या वीडियो क्यों नहीं आ रहा?तेहरान से लेकर वॉशिंगटन और तेल अवीव तक… सियासत, युद्ध और रहस्य का एक ऐसा जाल बुन गया है, जिसने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है।तो क्या सचमुच ईरान का सुप्रीम लीडर अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है…? या फिर यह सिर्फ मनोवैज्ञानिक युद्ध का हिस्सा है?आज हम इसी रहस्य की पूरी कहानी आपको बताएंगे…

दरअसल, हाल ही में ब्रिटिश मीडिया The Sun ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की, जिसमें दावा किया गया कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई एक हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, यह हमला अमेरिका और इजराइल की संयुक्त कार्रवाई के दौरान हुआ। हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं और उन्हें तुरंत तेहरान के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि उनका इलाज तेहरान के सीना यूनिवर्सिटी अस्पताल में कड़ी सुरक्षाके बीच किया जा रहा है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि हमले में उन्हें इतनी गंभीर चोटें आईं कि उनके शरीर के निचले हिस्से को भारी नुकसान पहुंचा। कुछ सूत्रों ने तो यहां तक दावा किया कि उनके एक या दो पैर काटने पड़े हैं। इतना ही नहीं… रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि उनके पेट या लीवर में भी गंभीर चोट लगी है और उनकी हालत बेहद नाजुक है। सूत्रों के मुताबिक वह फिलहाल कोमा में हैं और डॉक्टर लगातार उनकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं।बताया जा रहा है कि ईरान के स्वास्थ्य मंत्री और वरिष्ठ सर्जन मोहम्मद रजा जफरघांडी खुद उनकी मेडिकल टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

Also read:ईरान पर बौखलाए डोनाल्ड ट्रंप ने दी नई धमकी,47वे राष्ट्रपति के रूप में उन्हें मार रहा हूं

इस पूरे मामले को और भी रहस्यमय बनाती है एक और घटना। रिपोर्ट्स के मुताबिक 28 फरवरी को हुए अमेरिका इजरायल की तरफ से बड़े हमले में उनके पिता और ईरान के सर्वोच्च नेता Ali Khamenei की मौत हो गई थी।उसके बाद सत्ता की कमान उनके बेटे मुजतबा खामेनेई के हाथों में आने की बात कही गई। लेकिन पद संभालने के बाद से ही वह सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए। न कोई भाषण…न कोई तस्वीर…और न ही कोई वीडियो संदेश।यही वजह है कि अब उनकी हालत को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।वहीं इस मामले पर अमेरिका की तरफ से भी बयान सामने आया है। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने एक रेडियो इंटरव्यू में कहा कि उन्हें लगता है कि मोजतबा खामेनेई अभी जीवित हो सकते हैं। उन्होंने कहा मुझे लगता है कि शायद वह जिंदा हैं।संभव है कि उन्हें चोट लगी हो… लेकिन शायद वह किसी न किसी रूप में जीवित हैं।”ट्रंप के इस बयान ने भी इस पूरे मामले को और रहस्यमय बना दिया है।इधर इजराइल की सेना ने भी इस मामले पर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में इजराइली सेना ने पूछा “मोजतबा कहां हैं?अगर वह लोगों से बात कर रहे हैं…तो उनका चेहरा क्यों नहीं दिख रहा?”इजराइल का आरोप है कि ईरान की सरकार अपने लोगों से सच्चाई छिपा रही है।सेना का कहना है कि ईरान के लोगों को यह जानने का अधिकार है कि उनका नेता कहां है और देश की स्थिति क्या है।

हालांकि कई विशेषज्ञ इस पूरे मामले को इंफॉर्मेशन वॉरफेयर यानी सूचना युद्ध का हिस्सा भी मान रहे हैं। मिडिल ईस्ट में लंबे समय से अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच तनाव चल रहा है।ऐसे में यह भी संभव है कि दोनों पक्ष एक-दूसरे के खिलाफ मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हों।अब सवाल यह है अगर मोजतबा खामेनेई ठीक हैं…तो वह दुनिया के सामने क्यों नहीं आ रहे?और अगर वह सचमुच घायल हैं…तो ईरान की सरकार इस बारे में खुलकर क्यों नहीं बता रही?क्या यह सिर्फ अफवाह है…या फिर मिडिल ईस्ट की राजनीति में कुछ बहुत बड़ा बदलने वाला है?तेहरान के अस्पताल से लेकर वॉशिंगटन और तेल अवीव तक…एक नाम आज पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है मोजतबा खामेनेई। वह जिंदा हैं या नहीं…वह सत्ता चला रहे हैं या अस्पताल के बिस्तर पर जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं…इसका सच अभी भी रहस्य बना हुआ है।लेकिन इतना तय है कि ईरान की सत्ता, मिडिल ईस्ट की राजनीति और दुनिया की कूटनीति… तीनों की नजर इस वक्त एक ही सवाल पर टिकी है आखिर मोजतबा खामेनेई कहां हैं?

INPUT-ANANYA MISHRA

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)