Home Uncategorized लखनऊ में लव जिहाद: हाथ में कलावा बांध नवाजिश बन गया राहुल,...

लखनऊ में लव जिहाद: हाथ में कलावा बांध नवाजिश बन गया राहुल, हिंदू युवती को फंसाकर किया दुष्कर्म, लैपटॉप में मिली ढेरों लड़कियों की डिटेल्स

Sambhal Love Jihad Farman

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में लव जिहाद (Love Jihad) का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक विशेष समुदाय के युवक ने खुद को हिंदू बताकर युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने युवती से ढाई लाख रुपए भी ऐंठ लिए। इस मामले में पीड़िता ने कुछ दिन पहले अलीगंज थाने में आरोपी नवाजिश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी युवक को गाजीपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मामले में इंस्पेक्टर गाजीपुर अनिल कुमार ने बताया कि युवती ने कुछ दिन पहले ही नवाजिश के खिलाफ अलीगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। नवाजिश मूल रूप से अंबेडकर नगर बसखारी का रहने वाला है। उसके पिता का नाम समशुल है। वह यहां एक निजी कॉलेज में बीटेक का छात्र था। नवाजिश ने युवती को अपना नाम विशाल बताकर प्रेमजाल में फंसाया था। नवाजिश हाथ में कलावा भी बांधता था, ताकि युवती को लगे कि वह हिंदू है।

Also Read: फतेहपुर में लव जिहाद: नाम बदलकर शरीकुर्रहमान हिंदू लड़की को भगा लाया, फिर धर्मांतरण कर निकाह करने की कोशिश

शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध

आरोपी नवाजिश ने खुद को हिंदू बताकर पहले युवती को भरोसे में लिया और फिर उसके साथ दोस्ती बढ़ाता रहा। जब युवती को उस पर भरोसा हो गया तो उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद दोनों एक साथ घूमने और उठने-बैठने लगे। इस दौरान नवाजिश ने युवती को शादी करने का झांसा दिया और कई बार युवती के साथ अलग-अलग जगहों पर शारीरिक संबंध बनाए।

यही नहीं, आरोपी ने अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देकर युवती से करीब ढाई लाख रुपए भी ऐंठ लिए। जब युवती को ठगे जाने और धोखा खाने का एहसास हुआ तो उसने अलीगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद से ही पुलिस नवाजिश की तलाश कर रही थी।

नवाजिश के लैपटॉप में मिली कई लड़कियों की डिटेल्स और नंबर

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को नवाजिश के पास से जो लैपटॉप मिला है, उसमें कई अन्य लड़कियों के नंबर और डिटेल्स भी मिली हैं। उसके पास कई दूसरी युवतियों की फोटो भी हैं। आशंका है कि वह कुछ अन्य लड़कियों को भी इस तरह प्रेमजाल में फंसाता रहा होगा। इसके बाद उन्हें भी शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा होगा। फिलहाल पुलिस इन सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल कर रही है।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Secured By miniOrange