लखनऊ: दिव्यांग महिला को मिला प्रशासन का सहारा, खुशबू को CSR के माध्यम से मिली ई-स्कूटी

UP: लखनऊ में एक दिव्यांग महिला खुशबू को प्रशासन की मदद से इलेक्ट्रिक 3-व्हील स्कूटी प्रदान की गई है। खुशबू ने 29 जनवरी 2026 को जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी लखनऊ, विशाख जी, को प्रार्थना पत्र सौंपकर अपने आने-जाने में कठिनाई और आत्मनिर्भर बनने की जरूरत बताई थी।

जिलाधिकारी के निर्देश पर तुरंत मदद

जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यालय ने 4 फरवरी 2026 को खुशबू को ई-स्कूटी सौंपी। इसके साथ ही उनके 6 साल के बेटे का स्कूल में दाखिला भी प्रशासन की मदद से कराया गया। खुशबू जो चलने-फिरने में असमर्थ हैं, अब अपने बच्चे के साथ आसानी से बाहर जा पाएंगी और रोजमर्रा के काम कर सकेंगी।

Also Read: ‘हम सिर्फ संभावनाओं की बात नहीं करते, परिणाम भी देते है…’, गोरखपुर में बोले सीएम योगी

CSR के माध्यम से मिली सहायता

इस मदद के पीछे सरकारी योजना नहीं थी, लेकिन जिलाधिकारी के निर्देश पर खुशबू को कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के जरिए ई-स्कूटी उपलब्ध कराई गई। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने CSR सहयोग से इस प्रक्रिया को पूरा किया और खुशबू को नई स्कूटी सौंपी गई।

जीवन में आएगा सकारात्मक बदलाव

ई-स्कूटी मिलने के बाद खुशबू ने कहा कि उनके जीवन में अब सकारात्मक बदलाव आएगा। वे अपने बच्चे के साथ स्वतंत्र रूप से बाहर जा सकेंगी और भविष्य में स्वरोजगार की दिशा में भी कदम बढ़ा सकेंगी। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार, जिलाधिकारी और दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग का आभार जताया।

देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है.