प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) की 101वीं जयंती पर वसंत कुंज में बनाए गए राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया। प्रेरणा स्थल पर प्रधानमंत्री मोदी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी की 65 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने स्थल का औपचारिक रूप से लोकार्पण किया।














