लखनऊ: ट्यूशन टीचर ने 13 वर्षीय दलित छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, डरा-धमकाकर कराया गर्भपात, आरोपी वीर सिंह यादव गिरफ्तार

UP: लखनऊ (Lucknow) के सुशांत गोल्फ सिटी (Shushant Golf City)  इलाके में शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक दलित किशोरी के साथ उसके ट्यूशन टीचर वीर सिंह यादव (Veer Singh Yadav) ने उस वक्त दुष्कर्म किया जब उसके माता-पिता दफ्तर गए थे। आरोपी ने किशोरी के विरोध करने पर उसका जीवन बर्बाद करने की धमकी दी, जिससे सहमी छात्रा ने चुप्पी साध ली।

ब्लैकमेल कर बार-बार किया शोषण

पहली घटना के बाद आरोपी के हौसले बुलंद हो गए। वह अक्सर दोपहर में ट्यूशन पढ़ाने के बहाने आता और किशोरी को ब्लैकमेल कर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म करता रहा। इस बीच किशोरी गर्भवती हो गई, तो आरोपी ने उसे गुपचुप तरीके से दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। जब छात्रा की तबीयत बिगड़ी, तब जाकर इस खौफनाक हकीकत का खुलासा हुआ।

Also Read: बरेली: दसवीं की छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

पुलिस की कार्रवाई

पीड़ित पिता की तहरीर पर लखनऊ पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट (SC/ST Act) जैसी गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी शिक्षक वीर सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

पूर्व मुख्यमंत्रियों के साथ फोटो दिखाकर देता था धमकी

पकड़ा गया आरोपी वीर सिंह यादव खुद को बेहद रसूखदार बताता है। वह समाजवादी पार्टी से जुड़ा बताया जा रहा है। किशोरी के पिता के अनुसार, आरोपी प्रदेश के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के साथ अपनी तस्वीरें दिखाकर लोगों पर रौब झाड़ता था और इसी रसूख के दम पर पीड़ित परिवार को डराने की कोशिश कर रहा था।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)