1 मार्च से कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हर महीने की तरह इस बार भी एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में उतार-चढ़ाव होने की संभावना है। पिछले कुछ महीनों में घरेलू रसोई गैस की कीमतें स्थिर रहीं, लेकिन 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में लगभग 49 रुपये तक बढ़ोतरी देखी गई थी। मार्च 2026 में भी घरेलू और व्यवसायिक सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हो सकता है, जिसका असर सीधे उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा।
रेलवे टिकट बुकिंग में नया बदलाव
भारतीय रेलवे मार्च 2026 से टिकट बुकिंग में बदलाव कर सकती है। रेल मंत्रालय एक नया ऐप RailOne लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इस ऐप के माध्यम से यात्रियों को जनरल टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट और स्थानीय यात्रा के विकल्प आसानी से उपलब्ध होंगे। इससे रेलवे टिकट बुकिंग का अनुभव सरल और डिजिटल हो जाएगा।
Also Read: 1 मार्च से वॉट्सएप बीना सिम कार्ड के नहीं चलेगा,सरकार क्यों लेकर आई ऐसा नियम?
सिम बाइंडिंग नियम से डिजिटल सुरक्षा मजबूत
1 मार्च 2026 से सरकार ने डिजिटल फ्रॉड रोकने के लिए सिम बाइंडिंग का नया नियम लागू किया है। इसके तहत WhatsApp, Telegram और Signal जैसे ऐप्स आपके सिम से लिंक रहेंगे। अगर फोन से सिम निकाल लिया गया तो ये ऐप्स काम करना बंद कर देंगे। इससे डिजिटल लेन-देन और व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा बढ़ेगी।
UPI और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन में नए सुरक्षा मानक
UPI लेन-देन में भी नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं। बड़े ऑनलाइन ट्रांजैक्शन अब केवल UPI PIN से नहीं होंगे। उच्च मूल्य के लेन-देन के लिए बायोमेट्रिक या मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन अनिवार्य कर दिया जाएगा। इससे धोखाधड़ी की संभावना कम होगी और लेन-देन सुरक्षित होंगे।
बैंक और ईंधन कीमतों में बदलाव
सरकारी बैंकों में मिनिमम बैलेंस नियम में बदलाव आएगा। अब अकाउंट में बैलेंस कम होने पर पेनल्टी एवरेज मंथली बैलेंस के आधार पर लगेगी, जबकि पहले यह केवल एक दिन के आधार पर थी। साथ ही, पेट्रोलियम कंपनियां 1 मार्च से CNG, PNG और ATF के दामों में बदलाव कर सकती हैं, जो परिवहन और घरेलू ईंधन की लागत को प्रभावित करेगा।
( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)












































