BSP में बड़ा बदलाव! मायावती ने छोटे भतीजे ईशान आनंद को बनाया नेशनल कोआर्डिनेटर

UP: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी प्रमुख मायावती ने बड़ा फैसला लिया है। मायावती ने अपने छोटे भतीजे ईशान आनंद को पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक (नेशनल कोऑर्डिनेटर) बनाया है। बुधवार को लखनऊ में हुई BSP की राष्ट्रीय बैठक में संगठन से जुड़े कई अहम फैसलों के साथ ईशान आनंद की नई जिम्मेदारी पर भी मुहर लगाई गई। खास बात यह है कि बसपा ने 20 दिन के भीतर दूसरी बार राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई।

आकाश आनंद के बाद ईशान को मिली जिम्मेदारी

ईशान आनंद को पार्टी में आगे बढ़ाने का फैसला ऐसे समय में हुआ है, जब मायावती अपने बड़े भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से बाहर कर चुकी हैं। इससे पहले 3 सितंबर को आकाश आनंद को BSP के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर पद से हटाया गया था। इसके बाद उन्हें पार्टी से निष्कासित भी कर दिया गया था।

भतीजे-भतीजी को लेकर लगातार सामने आते रहे नाम

आकाश आनंद के निष्कासन के बाद बसपा में मायावती के परिवार से किसे बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी, इसे लेकर लगातार चर्चा रही। संगठन में नई भूमिका को लेकर कभी ईशान आनंद, तो कभी उनकी बहन दीपिका आनंद का नाम सामने आया। पार्टी के स्तर पर भी इसको लेकर अलग-अलग संकेत देखने को मिले।

आखिरकार ईशान आनंद के नाम पर मुहर

लगातार बदलते घटनाक्रम के बीच अब मायावती ने ईशान आनंद को राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी सौंप दी है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उनके नाम पर अंतिम मुहर लगने के साथ ही इसको लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया। अब ईशान आनंद की नई जिम्मेदारी के साथ बसपा के संगठन में उनकी भूमिका भी महत्वपूर्ण हो गई है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)