Mirzapur: मिर्जापुर में विवाहिता ने मायके, ससुराल के 6 लोगों पर कराई FIR, 17 साल की उम्र में जबरन शादी का आरोप!

Mirzapur: यूपी के मिर्ज़ापुर जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है यहां एक विवाहिता ने ‘मायके वालों’ पर केस दर्ज कराया है। ससुराल में प्रताड़ित हो रही बेटी ने आरोप लगाए हैं कि, 17 साल की उम्र में घरवालों ने जबरन शादी कराई, पति मानसिक रुप से विक्षिप्त है, संबंध नहीं बना पाता। पीड़िता बोली आज तक शारीरिक संबंध नहीं बना पाया है। ससुराल वालों पर भी मारपीट का आरोप लगाया है, मायका, ससुराल पक्ष के कुल 6 लोगों पर मुकदमा, मां, बाप, भाई, समेत सास, ससुर, पति पर FIR दर्ज, मिर्ज़ापुर के मड़िहान थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव का मामला।

जानिए क्या है पूरा मामला?

विवाहिता ने मड़िहान थाना में बाकायदा 18 अगस्त को मायके से लगाए ससुराल पक्ष के कुल 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। विवाहिता अंशिका द्वारा दर्ज कराएं गये रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि वर्ष 2023 में उसकी शादी जब वह मात्र 17 वर्ष दस माह की रही तभी उसके परिवार वालों ने दीपक पाल पुत्र बालेश्वर पाल निवासी देवरी कलां मड़िहान के साथ करवा दिया था। जबकि वह उस समय नाबालिग रही।

ALSO READ: Gonda: पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश के पैर में लगी गोली, चोरी के जेवरात-तमंचा व अपाचे बाइक बरामद

आरोप लगाया कि उसकी इच्छाओं का गला घोंट कर उसे आए दिन ससुराल में प्रताड़ित किया जाता रहा है। इससे भी गंभीर पहलु यह रहा है कि उसका पति मानसिक रूप से विक्षिप्त है जिसने शादी के बाद से आज तक उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित करने में भी नाकाम रहा है। इस बीच उसे कमरा बंद कर मारने पीटने के साथ लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा है। जिसकी शिकायत किए जाने पर जब कहीं से भी राहत नहीं मिला तो उसने पुलिस अधीक्षक मिर्ज़ापुर सहित मड़िहान थाना पर लिखित तहरीर देकर ससुराल सहित मायके के लोगों को भी नामजद कर मुक़दमा दर्ज कराया है। इस घटना को लेकर पूरे इलाके में जहां तरह-तरह की चर्चा है वहीं विवाहित के इस क़दम से गांव परिवार के लोग भी हतप्रभ हैं।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)