मिर्जापुर: यूपी के मिर्ज़ापुर जनपद की रहने वाली लक्ष्मी और शुभम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह नगर जाएंगे. गुजरात के वड़नगर जिले में 23 से 29 अगस्त के बीच आयोजित होने वाले प्रेरणा उत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग कर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे.
बताते चलें कि मिर्जापुर जिले के पीएम श्री. स्कूल ककरद मड़िहान की छात्रा कुमारी लक्ष्मी व लालगंज तहसील के राजकीय हाईस्कूल दुबारकलां के छात्र शुभम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह नगर जाएंगे.गुजरात के वड़नगर जिले में 23 से 29 अगस्त के बीच आयोजित होने वाले प्रेरणा उत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे. 21 अगस्त को प्रयागराज रेलवे स्टेशन से अहमदाबाद के लिए रवाना होंगे.भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की ओर से प्रधानमंत्री के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित उत्सव में शामिल होकर जनपद का नाम रोशन करेंगे.
ALSO READ: उत्तर प्रदेश : ईसन नदी पुल पर धंसी सड़क बनी खतरा, ग्रामीणों ने तत्काल मरम्मत की उठाई मांग
मड़िहान तहसील के पीएम श्री. स्कूल ककरद के प्रधानाध्यापक राजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय पटेहरा कला की ओर से जारी की गई चयन सूची में मेरे विद्यालय की छात्रा कुमारी लक्ष्मी का चयन हुआ है. गरीब परिवार में जन्मी लक्ष्मी बहुत ही प्रतिभावान छात्रा है.दो भाई एक बहन में वह सबसे बड़ी है.अति पिछड़ा क्षेत्र ककरद गांव के रहने वाले पिता मुखलाल मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं.जब उन्हें यह पता हुआ कि उनकी बेटी का चयन प्रेरणा उत्सव के लिए प्रधानमंत्री के गृह जनपद गुजरात के लिए हुआ है तो चूल्हे पर रोटी सेंककर अपनी बेटी को मुकाम देने वाली मां बबीता सरोज की आँखों में खुशी के आंसू छलक पड़े.
वही लालगंज तहसील के राजकीय हाईस्कूल दुबारकलां का छात्र शुभम कभी चयन हुआ है.विद्यालय के प्रधानाध्यापक विमल चंद यादव ने बताया कि दुबारकलां गांव के किसान सुरेंद्र कुमार का बेटा है. रंजना मौर्या सहायक अध्यापिका, पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय, ककरद, जवाहर नवोदय विद्यालय, पटेहराकलां को महिला मार्ग अनुरक्षक बनाया गया है. इस कामयाबी पर मड़िहान तहसील के पीएम श्री. स्कूल ककरद के प्रधानाध्यापक राजेंद्र कुमार सिंह व राजकीय हाईस्कूल दुबारकलां प्रधानाध्यापक विमल चंद यादव ने बधाई दी साथ ही शिक्षक शुभांशु सिंह, खेल शिक्षक योगेश कुमार सिंह, खेल शिक्षक गौरी शंकर ने बधाई दी है.
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)



