संसद में बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत हंगामे के साथ हुई है। पश्चिम एशिया संघर्ष के मुद्दे पर कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस बीच बीजेपी सांसद ने सदन में हंगामे और विपक्ष के रुख को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने राहुली गांधी को नासमझ और घमंडी करार दिया। इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी की तुलना बिहार के एक विशेष प्रकार के नृत्य करने से की।
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने अपने ट्वीट पर कहा कि पार्लियामेंट नहीं चल रही है। मैं इस विषय पर पार्लियामेंट में बोलना चाहता था। इतना नपुंसक विपक्ष और प्रोपेगैंडा का लीडर, जो नासमझ है और नासमझी को घमंड में बदलकर, जैसी बातें कर रहा है, मैंने डेमोक्रेसी में ऐसी चीजें कभी नहीं देखीं।
बीजेपी सांसद ने कहा कि राहुल गांधी ऐसे विपक्ष के नेता हैं कि, अगर मैं हिंदी शब्द इस्तेमाल करूं, तो वह बिहारी शब्दों में बहुत हल्का शब्द होगा। उन्होंने कहा कि एक जमाने में बिहार में बिशेषरा डांस बहुत मशहूर था, इसलिए वह बिशेषरा डांस के एक बड़े किरदार हैं। जो लोग बिहार को जानते हैं, वे उन शब्दों को जानते हैं।
INPUT-ANANYA MISHRA















































