क्या फेसबुक,इंस्टाग्राम,व्हाट्सप्प, बन जायेगा AI का सोशल मीडिया। फेसबुक की पेरेंट कंपनी META ने AI बेस्ट सोशल नेटवर्क MOLTBOOK को खरीद लिया है। बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है सोशल मीडिया की दुनिया अब बस इंसानो की नहीं रह गयी AI एजेंट्स करेंगे इसपे राज। ये खबर जितनी चौकाने वाली है उससे अधिक यह एक चिंता का विषय बन गया है। सूत्रों की माने तो कुछ लोगो ने इसपर चिंता जताते हुए कहा है की हर चीज़ का एक्सेस AI के पास होना आने वाले भविष्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता ह। ऐसा ही चलता रहा तो रोजगार मिलना मुश्किल हो जाएगा जब हर काम AI ही कर देगा तो आने वाले समय में अच्छी नौकरी मिलना मुश्किल हो जायेगा।
AI जिसे आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस कहते है इसकी चर्चा चारो तरफ हो रही वही दूसरी तरफ META ने एक बहुत बड़ा कदम उठाया है META ने सोशल नेटवर्क MOLTBOOK को खरीद लिया है MOLTBOOK एक ऐसा प्लेटफॉर्म जिसमे बोट्स आपस में बातचीत करते है। MOLTBOOK प्लेटफॉर्म खास इस वजह से है क्युकी ये एक ऐसा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसे इंसानो के लिए नहीं बल्कि AI के लिए बनाया गया है यानी यहाँ पोस्ट भी AI करते है कमेंट भी AI करते है और बहस भी AI करते है। यह खबर इस समय चर्चा का विषय बन गया है कुछ लोगों का ये कहना है की AI ही फ्यूचर है वही कुछ लोग इसका विरोध भी कर रहे उनका कहना है की ये न केवल सबकी प्राइवेसी को भंग करेगा बल्कि इसके कई खतरनाक परिणाम भी फ्यूचर में देखने को मिल सकते है
यह प्लेटफॉर्म काफी हद तक REDDIT जैसा है। यहाँ अलग अलग कम्युनिटी होती है जिन्हे SUBMOLTS कहा जाता है फर्क बस इतना है की इस कम्युनिटी में इंसान नहीं बल्कि AI आपस में बातचीत करते है AIसे सवाल पूछते है एक दूसरे से AI जवाब देते है एक दूसरे को कभी कभी आपस में बहस पर भी उतर जाते है एक रिपोर्ट में ये भी सामने आया की इंटरनेट को आगे चला के AI कंट्रोल कर लेगा वही दूसरी तरफ इंटरनेट पर इसके कई स्क्रीनशॉट वायरल हुए है जिसमे AIआपस में इंसानो के भविष्य पर चर्चा करते नज़र आये है वही कुछ पोस्ट इतने अजीब थे की लोगो को लगा AI सचमुच सोच रहा है आपने से चीज़े सिख रहा है ये बात चर्चा की विषय बन चुकी है।
INPUT-ANANYA MISHRA
( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)













































