रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) की शादी को अब एक महीना पूरा हो चुका है। दोनों ने 26 फरवरी को उदयपुर के ITC मीमेंटोज होटल में अपनी शादी रचाई थी। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं और फैंस ने कपल को बधाई देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। शादी में दोनों परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में पारंपरिक तेलुगु रीति-रिवाज से शादी की गई और इसके बाद उन्होंने कोडवा वेडिंग भी की, जिसकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया।
रश्मिका का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय
शादी के एक महीने बाद रश्मिका मंदाना एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसे देखकर फैंस में हलचल मच गई। पोस्ट में रश्मिका और विजय के इर्द-गिर्द पीले फूलों वाला ग्राफिक्स दिखाई दे रहा है। कैप्शन में रश्मिका ने लिखा, अब हम तीन हो गए हैं, जिससे फैंस के मन में सवाल उठने लगे कि क्या रश्मिका प्रेग्नेंट हैं।
प्रेग्नेंसी के कयास
रश्मिका का यह पोस्ट आते ही सोशल मीडिया पर कमेंट की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने सीधे-सीधे सवाल किया कि क्या यह संकेत प्रेग्नेंसी का है। कुछ ने बधाई दी तो कुछ ने पोस्ट में दिख रहे फूल को लेकर मजाकिया अंदाज में सवाल किया। एक यूजर ने लिखा, क्या इस छोटे से फूल का मतलब नन्हा विरोश है? वहीं कई लोग सीधे-सीधे पूछने लगे कि क्या रश्मिका प्रेग्नेंट हैं। फिलहाल, कपल की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)













































