NCERT विवाद पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा ‘न्यायपालिका का आदेश सिर-माथे पर…’

NCERT की किताब में क्लास 8 की ‘न्यायपालिका में भ्रष्टाचार’ से जुड़े चैप्टर पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि सरकार को न्यायपालिका पर पूरा सम्मान है और अदालत के निर्देशों का पालन किया जाएगा. साथ ही उन्होंने कहा कि विवादित चैप्टर तैयार करने वालों की जिम्मेदारी तय होगी और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार को कहा, हम न्यायपालिका का अत्यंत आदरपूर्वक सम्मान करते हैं. न्यायपालिका ने जो कहा है, उसका हम पूरा पालन करेंगे. जो भी हुआ, मैं उसके लिए अत्यंत दुखी हूं, और मैं उसके लिए खेद प्रकट करता हूं।केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि जब यह विषय उनके सामने आया तो उन्होंने तुरंत ही NCERT को निर्देश देकर सारी किताबों को विड्रॉ करवाया. शिक्षा मंत्री का कहना है कि इसके साथ ही यह निर्देश भी दिए गए हैं कि ये किताबें आगे न जा पाएं. न्यायपालिका का अपमान करने का कोई उद्देश्य नहीं था. जो घटना हुई है, उसको हम गंभीरता से लेते हैं।

Also read:पवन सिंह का राज्यसभा जाना तय?राज्यसभा चुनाव से पहले BJP चीफ नितिन नवीन से मिले पवन सिंह

उन्होंने कहा कि इस मामले में NCERT के ऊपर इंक्वायरी की जाएगी. जो भी व्यक्ति उस चैप्टर को बनवाने में संलग्न हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. आगे ये गलती न हो, इसके लिए हम न्यायपालिका को आश्वस्त करते हैं।दरअसल, एनसीईआरटी ने 24 फरवरी को कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान की नई किताब जारी की, लेकिन किताब के एक अध्याय में ‘न्यायपालिका में भ्रष्टाचार’ का एक सेक्शन था. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी के बाद एनसीईआरटी (राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद) ने माफी मांगी है और विवादित चैप्टर वाली कक्षा 8 की किताब के वितरण पर रोक लगाई है।

INPUT-ANANYA MISHRA

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.