Home Crime साइबर ठगी का जाल बुन रहा था शातिर, पुलिस ने दबोचा, फर्जी...

साइबर ठगी का जाल बुन रहा था शातिर, पुलिस ने दबोचा, फर्जी आधार और मोबाइल बरामद

मथुरा : गोवर्धन थाना क्षेत्र में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से ठगी के नेटवर्क में सक्रिय एक शातिर अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से फर्जी पहचान पत्र और साइबर अपराध में इस्तेमाल होने वाला मोबाइल बरामद हुआ है, जिससे उसके नेटवर्क के और खुलासे होने की उम्मीद है। थाना पुलिस ने शनिवार रात करीब 8 बजे नगला बंजारा कच्ची रोड स्थित मंदिर के पास से आरोपी को दबोचा। यह कार्रवाई पुलिस की सतर्कता और लगातार चल रहे अभियान का नतीजा बताई जा रही है।उसकी पहचान गोवर्धन के देवसेरस गांव निवासी आशम के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

फर्जी आधार कार्ड और मोबाइल बरामद

पुलिस ने आरोपी के पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल और दो फर्जी आधार कार्ड बरामद किए हैं। इन दस्तावेजों का उपयोग साइबर ठगी के लिए किया जा रहा था। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना गोवर्धन मे उस पर आईटी एक्ट समेत विभिन्न धारा में एफआईआर दर्ज की गई।

Also Read: UP: ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत मुगलसराय पुलिस का बड़ा एक्शन, 528 किलो गांजा किया गया नष्ट, कीमत 1 करोड़ से अधिक 

साइबर नेटवर्क के खुलासे की उम्मीद

पुलिस का मानना है कि आरोपी से पूछताछ में साइबर अपराध के बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। उसके संपर्कों और गतिविधियों की गहन जांच की जा रही है। थाना प्रभारी भगवत सिंह गुर्जर ने बताया कि साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में ऐसे अपराधियों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)

Secured By miniOrange