सीतापुर : महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी घमासान तेज हो गया है। प्रदेश सरकार में मंत्री रजनी तिवारी ने विपक्षी दलों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि संसद में 16 और 17 अप्रैल को महत्वपूर्ण विधेयकों का विरोध कर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी और डीएमके ने देश की आधी आबादी के साथ विश्वासघात किया है।अपनी महिला विरोधी मानसिकता को पूरी तरह से उजागर कर दिया है। जबकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कहा है की नीति निर्माण में महिलाओं को भागीदारी देना कोई उपकार नहीं बल्कि उनका स्वाभाविक अधिकार है जिन्होंने इस ऐतिहासिक अवसर में बाधा डाली है उन्हें आने वाले समय में महिलाओं के कड़े आक्रोश का सामना करना पड़ेगा।
उक्त विचार प्रदेश सरकार में मंत्री रजनी तिवारी द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकार वार्ता में कहे गए उन्होंने बताया की जहां भारतीय जनता पार्टी में नारी शक्ति का सबसे ज्यादा सम्मान होता है वही विपक्ष ने अपनी कुटिल नीति के तहत उनको मिलने वाले 33% आरक्षण में बाधा लगाई है इसका खामियाजा उन्हें आने वाले समय में जरूर भुगतना होगा।
Also Read: ‘यूपी में जल्द बनेगा ‘दूसरा नोएडा…’, सीएम योगी ने इस शहर को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान
उन्होंने आगे बताया कि भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास करती है इसलिए वह लोकतांत्रिक तरीके से महिला शक्ति के सम्मान का मार्ग अपना रही है साथ ही आने वाले समय में नारी शक्ति के सम्मान की लड़ाई निरंतर लड़ती रहेगी आज नारी शक्ति में क्रोध भी है और विपक्ष की इस मानसिकता को देखकर वह दुखी भी है उन्होंने बताया समाजवादी पार्टी जैसे दल कोटा के भीतर धर्म आधारित आरक्षण की संवैधानिक मांग उठाकर प्रक्रिया को टालने की कोशिश कर रहे हैं और तुष्टीकरण को बढ़ावा दे रहे हैं जनता सब देख रही है आने वाले समय में जनता लोकतांत्रिक तरीके से इसका भरपूर जवाब देगी।
इस दौरन महिला जन आक्रोश सम्मेलन का आयोजन भी किया गया और वहां पर मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री रजनी तिवारी ने नारी शक्ति का आवाहन करते हुए कहा कि आज नारी शक्ति में जो उबाल है इसका दोषी भारत का विपक्ष है वह विपक्ष जो लंबे समय तक नारी शक्ति की संवेदनाओं के साथ खिलवाड़ करता रहा है और कभी उनक़ो उनका हक प्राप्त करने नहीं दिया है आज जब भारतीय जनता पार्टी उनके हक की बात कर रही है तब विपक्ष ने लोकसभा में नारी शक्ति के हक पर डाका डालकर उनको मिलने वाले आरक्षण पर रोक लगवाई है नारी शक्ति उन्हें कभी क्षमा नहीं करेगी
Also Read: ‘यूपी में जल्द बनेगा ‘दूसरा नोएडा…’, सीएम योगी ने इस शहर को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कहा कि हम सब नारी की पूजा करते हैं सनातन में नारी का विशेष सम्मान है और भारतीय जनता पार्टी नारी को मातृशक्ति मानकर सदैव सम्मानित करती है विपक्ष की इस कुटिल चाल का हम विरोध करते हैं भारतीय जनता पार्टी यह विश्वास दिलाती है कि वह नारी शक्ति के सम्मान के साथ अंतिम समय तक संघर्षरत रहेगी।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रद्धा सागर पटेल रेखा वर्मा जया सिंह, कंचन प्रभा पांडे मंजू राजवंशी, सावित्री चौधरी, इंदू सिंह चौहान, पवन सिंह चौहान सदस्य विधान परिषद शिवकुमार गुप्ता, रामकृष्ण भार्गव महेश शर्मा विपुल प्रताप सिंह कामेश शुक्ला नीरज अवस्थी आदि उपस्थित रहे।।












































