प्रयागराज से चायल विधानसभा सीट से सपा से निष्कासित विधायक पूजा पाल काफी समय से भाजपा के करीब जाती हुई दिख रही हैं. वह कभी विधानसभा में योगी सरकार की तारीफ करती हैं तो कभी माफिया अतीक के अंत के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देती हैं. इसी बीच पूजा पाल ने एक बार फिर योगी आदित्यनाथ को लेकर बड़ा बयान दिया है।
21 साल पहले प्रयागराज के धूमनगंज में बसपा के तत्कालीन विधायक राजू पाल की हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड का आरोप माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ पर लगा था. बिते दिन पूजा पाल अपने समर्थकों के साथ राजू पाल समाधि स्थल पर गईं और अपने दिवंगत पति को श्रद्धांजलि दी तो वह भावुक हो गईं. इस दौरान उन्होंने एक बड़ा बयान भी दिया।
क्या बोलीं पूजा पाल?
पूजा पाल ने इस दौरान कहा, पति के हत्यारे जिस बाहुबली-माफिया से मैं लड़ रही थी, वह लड़ाई काफी मुश्किल थी. मगर मैंने कभी हिम्मत नहीं हारी. मैंने इस लड़ाई को जीत तक पहुंचाया है. इसके बाद पूजा पाल ने कहा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुझे इस लड़ाई में जीत तक पहुंचाया है।
Republic Day 2026:गणतंत्र दिवस पर ताजमहल में फहराया तिरंगा,लगे भारत माता की जय के नारे, मचा हड़कंप
सीएम योगी जैसा मुख्यमंत्री मिलना काफी मुश्किल
इसके बाद पूजा पाल ने कहा, मेरी जीत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वजह से हुई है। 21 साल के बाद रिजल्ट सामने आया है. इस दौरान पूजा पाल ने ये भी कहा कि सीएम योगी जैसा मुख्यमंत्री मिलना काफी मुश्किल है।
पूजा पाल के पति राजू पाल की हत्या कैसे हुई
बसपा विधायक राजू पाल की हत्या 25 जनवरी 2005 को प्रयागराज के धूमनगंज में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर की गई थी। अतीक अहमद के भाई अशरफ को चुनाव हराने की राजनीतिक रंजिश के चलते उनके काफिले को घेरकर हमलावरों ने 19 गोलियां मारी थीं। इस हमले में राजू पाल समेत 3 लोगों की जान गई थी।
कौन है पूजा पाल
पूजा पाल उत्तर प्रदेश की एक भारतीय राजनीतिज्ञ और इलाहाबाद पश्चिम के पूर्व विधायक राजू पाल की पत्नी हैं। 2005 में पति की हत्या के बाद उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया, 2007 में बसपा से विधायक बनीं और बाद में समाजवादी पार्टी से चैल सीट जीतीं। उन्होंने अपने पति के न्याय के लिए लंबी लड़ाई लड़ी और अतीक अहमद के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग की।2022 में पूजा पाल ने चैल सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव जीता।अगस्त 2025 में, पूजा पाल को समाजवादी पार्टी से निकाल दिया गया क्योंकि उन्होंने गैंगस्टर अतीक अहमद की मौत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा की थी।
INPUT-ANANYA MISHRA
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)













































