Home Police & Forces प्रयागराज: लॉकडाउन में भीड़ को ‘मजार’ पर जाने से रोका तो बवाल,...

प्रयागराज: लॉकडाउन में भीड़ को ‘मजार’ पर जाने से रोका तो बवाल, अराजक तत्वों ने 6 पुलिसकर्मियों को जमकर पीटा, महिला सिपाही भी घायल

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (Prayagraj) जनपद में निशान चढ़ाने जा रहे लोगों को रोकने के दौरान रविवार की दोपहर बहरिया थाना क्षेत्र में पुलिस से झड़प हो गई। यात्रा में शामिल कुछ अराजक तत्वों को रोकने पर उन लोगों ने पुलिसकर्मियों से मारपीट (Attack on Police) शुरू कर दी और पथराव भी किया। इस हमले में एक महिला सिपाही समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। यही नहीं, गांव का एक व्यक्ति भी जख्मी हो गया।


घटना की सूचना मिलने पर पहुंची कई थानों की पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान एक आरोपी को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि सराय ममरेज के एक गांव से रविवार को लगभग 100 लोग निशान लेकर बहरिया थाना क्षेत्र स्थित गाजी मियां की मजार पर जा रहे थे। लॉकडाउन के दौरान से ही इस मजार पर ताला बंद है। इसके बावजूद लोग गेट के पास ही निशान चढ़ाते हैं।


Also Read: इटावा: जेल से जमानत के बाद सपा नेता ने 100 से अधिक गाड़ियों संग निकाला जुलूस, 200 लोगों के खिलाफ मुकदमा, 34 गाड़ियां जब्त


रविवार के दिन भीड़ को देखकर वहां मौजूद चौकी इंचार्ज शुभ नाथ साहनी व अन्य पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन है और भीड़ नहीं लगाना है। आरोप है कि इस दौरान एक व्यक्ति ने पुलिस को गाली दे दी इस पर दरोगा ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। इसी बात पर उनके बीच झड़प हो गई। अराजक तत्वों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। इस दौरान एक महिला पुलिसकर्मी बेहोश होकर गिर गई।


Also Read: प्रयागराज में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ की 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क


इस मामले में एसपी गंगापार धवल जायसवाल ने बताया कि एक पत्थर लगने से सिर्फ महिला सिपाही सुमन यादव को मामूली चोट लगी है। प्राथमिक उपचार करा दिया गया है। वहीं ग्रामीणों की मानें तो महिला सिपाही के अलावा सभी छह पुलिसकर्मियों को अराजकतत्वों ने जमकर पीटा था। सिपाही चंद्रवीर को भी काफी चोट लगी थी।


( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Secured By miniOrange