Home UP News प्रयागराज के डिप्टी SP की हार्ट अटैक से मौत, VIP ड्यूटी करने...

प्रयागराज के डिप्टी SP की हार्ट अटैक से मौत, VIP ड्यूटी करने गए थे वाराणसी, पुलिस महकमे में हड़कंप

Prayagraj Deputy SP Ramsagar

उत्तर प्रदेश के वाराणसी (Varanasi) जनपद में वीआईपी ड्यूटी करने आए प्रयागराज (Prayagraj) में तैनात डिप्टी एसपी रामसागर (DSP Ramsagar) की हार्ट अटैक से मौत (Death from Heart Attack) हो गई है। अचानक तबियत खराब होने पर शनिवार की रात उन्हें वाराणसी के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

वहीं, डीएसपी के निधन की जानकारी होने पर प्रयागराज पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, डिप्टी एसपी रामसागर मूल रूप से अयोध्या जनपद के रहने वाले थे। वह प्रयागराज में सीओ क्राइम के पद पर तैनात थे।

Also Read: गोंडा: महिला सिपाही की फेक आईडी बनाकर अश्लील ग्रुप से जोड़ा, शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

इससे पहले वह सीओ फूलपुर का भी कार्यभार संभाल चुके थे। तीन दिन पहले उनकी ड्यूटी वाराणसी में लगी थी। इस दौरान शनिवार को अचानक तबियत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रतिसार निरीक्षक ने बताया कि हार्ट अटैक की वजह से डिप्टी एसपी की मौत हुई है।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )