Raebareli: हरचंदपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा लखनऊ-प्रयागराज रेल मार्ग पर हरचंदपुर गांव के पास हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानिए मामले से जुड़ी पूरी जानकारी
हरचंदपुर निवासी राज बहादुर (45) पुत्र श्यामलाल सोमवार सुबह करीब आठ बजे रेलवे ट्रैक के पास थे। इसी दौरान लखनऊ की ओर से प्रयागराज जा रही भोपाल एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। ट्रेन की टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हरचंदपुर स्टेशन मास्टर की ओर से घटना की सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की।
ALSO READ: UP: कौशांबी में स्थित पटाखा फैक्ट्री में तज़ धमाका, 12 लोग घायल
परिजनों और आसपास के लोगों के मुताबिक, राज बहादुर अक्सर शराब के नशे में रहते थे। हालांकि, वह रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंचे और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी पुलिस जांच कर रही है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)


















































