रायबरेली: AIIMS में मरीज की मौत पर भारी हंगामा, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

रायबरेली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) मुंशीगंज में इलाज के दौरान एक महिला की मौत के बाद अस्पताल परिसर में ज़बरदस्त हड़कंप मच गया। गुस्साए परिजनों ने चिकित्सकों और अस्पताल प्रशासन पर इलाज में घोर लापरवाही का सनसनीखेज आरोप लगाते हुए जमकर बवाल काटा।

​पहले गलत वार्ड में भर्ती करने का दावा

मृतका की पहचान अमेठी जिले के शिव दिन टिकरिया की निवासी के रूप में हुई है। परिजनों का गंभीर आरोप है कि डॉक्टरों ने लापरवाही की हदें पार करते हुए मरीज को पहले गलत वार्ड में भर्ती रखा और स्थिति बिगड़ने पर आनन-फानन में दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया। परिजनों का कहना है कि इसी खींचतान और सही इलाज न मिलने के कारण मरीज की जान चली गई। मां की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

​Also Read: गोरखपुर AIIMS में नागालैंड डॉक्टर से छेड़छानी,ओरियन मॉल से लौटते समय तीन युवकों ने डेढ़ किमी तक किया पीछा, कार रोकी और की अश्लील हरकतें

इमरजेंसी के बाहर परिजनों का प्रदर्शन, डॉक्टरों पर FIR की मांग

घटना से आक्रोशित परिजनों ने इमरजेंसी वार्ड के बाहर मोर्चा खोल दिया और जमकर नारेबाजी की। पीड़ित परिवार की मांग है कि लापरवाही बरतने वाले संबंधित डॉक्टरों के खिलाफ गंभीर धाराओं में तत्काल मुकदमा दर्ज किया जाए। अस्पताल में बढ़ते तनाव और हंगामे को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।​फिलहाल पुलिस परिजनों को शांत कराने और मामले को संभालने में जुटी हुई है। हालांकि, लापरवाही के इन संगीन आरोपों की अभी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है और एम्स प्रशासन का आधिकारिक पक्ष आना अभी बाकी है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)