राहुल गांधी का तीखा हमला, बोले- “RSS कार्यकर्ताओं से कहिए, PM, HM और संगठन गद्दार हैं”, संविधान खत्म करने का आरोप

रायबरेली : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बहुजन स्वाभिमान सभा में केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और RSS पर संविधान खत्म करने और देश बेचने का आरोप लगाया। राहुल ने चेतावनी दी कि देश पर ‘आर्थिक तूफान’ आने वाला है और मोदी फिर कोविड-नोटबंदी की तरह जनता से माफी मांगते नजर आएंगे।

लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में कांग्रेस की बहुजन स्वाभिमान सभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया।

राहुल गांधी के प्रमुख बयान

– “RSS के कार्यकर्ताओं से कहिए कि प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और उनका संगठन गद्दार हैं।”
– “मोदी, शाह और RSS ने मिलकर संविधान खत्म करने का काम किया है।”
– “हिंदुस्तान को बेचने का काम किया गया है।”
– “आर्थिक तूफान आने वाला है, देश की हालत के जिम्मेदार सिर्फ मोदी, शाह और RSS हैं।”
– “कोविड और नोटबंदी की तरह फिर टीवी पर हाथ जोड़ते नजर आएंगे मोदी।”
– “आने वाले समय में जनता फिर परेशान होगी, मोदी बचा नहीं पाएंगे।”

राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र की नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था संकट में है और आम जनता को भारी कीमत चुकानी पड़ रही है। उन्होंने दावा किया कि भविष्य में स्थिति और बिगड़ने वाली है।

Also Read : राहुल गांधी के बयान पर BJP का तीखा पलटवार, प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी बोले- “राहुल आदतन अपराधी, मानसिक संतुलन खो बैठे हैं”

यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब भाजपा यूपी में संगठनात्मक बदलाव और 2027 के चुनाव की तैयारी में जुटी हुई है। राहुल गांधी की इस आक्रामक बयानबाजी को कांग्रेस की तरफ से विपक्षी एकता और 2027 की रणनीति के तहत देखा जा रहा है।

भाजपा की ओर से इस बयान पर पहले ही पलटवार किया जा चुका है। भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने राहुल गांधी को “आदतन अपराधी” और “मानसिक संतुलन खो चुका” बताया था।

राहुल गांधी के इन बयानों से यूपी की सियासी गर्मी बढ़ गई है। अब देखना होगा कि भाजपा इस पर कितना आक्रामक जवाब देती है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)