कांग्रेस के पूर्व सीनियर नेता मणिशंकर अय्यर ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है. उन्होंने सुझाव दिया है कि राहुल गांधी को हट जाना चाहिए और क्षेत्रीय नेताओं, खासकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को विपक्ष के इंडिया (INDIA) ब्लॉक को लीड करने देना चाहिए।कोलकाता में रिपोर्टरों से बात करते हुए मणिशंकर अय्यर ने कहा कि इंडिया गठबंधन की ताकत ममता बनर्जी की लीडरशिप पर टिकी है।
अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणि शंकर अय्यर ने इस बार ऐसी बता कही है जिसने राजनीतिक हलकों में हलचल पैदा कर दी है। इस बार उन्होंने राहुल गांधी को सलाह दी है कि वे इंडिया गठबंधन की कमान क्षेत्रीय दलों के नेताओं को सौंप दें। कोलकाता में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अय्यर ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस गठबंधन की प्रमुख नेता हैं और उनके बिना गठबंधन की मजबूती प्रभावित होगी। उन्होंने राहुल गांधी को सलाह देते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन की कमान ममता को सौंप देनी चाहिए। इसके साथ ही अय्यर ने कहा कि इंडिया गठबंधन में ऐसे कई क्षेत्रीय नेता हैं जो नेतृत्व की भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को चाहिए कि वे इस जिम्मेदारी को साझा करें। उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव और राजद नेता तेजस्वी यादव जैसे नेताओं का भी नाम लिया।
मणिशंकर अय्यर को पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में विवादित बातों के कारण कांग्रेस से सस्पेंड कर दिया गया था और हाल के महीनों में उन्होंने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन सहित क्षेत्रीय नेताओं की तारीफ़ करते हुए बयान दिए हैं।
INPUT-ANANYA MISHRA












































